शिमला। भ्रष्‍टाचार के अारापोंं की जांच झेल रहे मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू को पद से हटवाने में बेशक नाकाम रहे हों लेकिन 2017 में विधानसभा चुनाव उन्‍हीं की कमान में लड़ा जाएगा, इस बावत उन्‍होंने प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से एलान जरूर करवाा दिया। 

दिलचस्‍प ये है कि ये एलान अंबिका सोनी ने मुख्‍यमंत्री पद के बड़े दावेदार व वीरभद्र सिंह केबिनेट में मंत्री कौल सिंह की मौजूदगी में किया। बेशक इससे कौल सिंह को तकलीफ पहुंची हो लेकिन सीएम ऐसा एलान करवाने में कामयाब रहे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के दो दिन तक चले जनरल हाउस के बाद आज प्रदेश प्रभारी व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रति सॉफ्ट अंबिका सोनी ने राजधानी में संवाददाता सम्‍मेलन में एलान किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष  सुखविंदर सिंह सुक्‍खू को नहीं हटाया जाएगाा। इस एलान ने ये साबित कर दिया कि सुक्‍खू डम्‍मी अध्‍यक्ष नहीं हैं व वीरभद्र सिंह उनका बाल भी बांका नहीं कर सकते। बीते दिनों वीरभद्र सिंह ने खुद व अपने समर्थकों से सुक्‍खू के खिलाफ मोर्चा खुलवाया था।

लेकिन मंत्री स्‍टोक्‍स, बाली, व कौल सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, सुक्‍खू के पक्ष मे खड़े हो गए व अंबिका सोनी वीरभद्र सिंह के दबाब के बावजूद सुक्‍खू को अध्‍यक्ष पद से हटाने का हौसला नहीं दिखा पाई।

बहरहाल अंबिका सोनी  ने पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर सख्‍त रवैया अपनाने का संकेत दिया व कहा कि अगर कोई पब्लिक में या सोशल मीडिया में मंत्रियों  वपार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के खिलाफ  गुब्‍बार निकालेंगे तो उनसे सख्‍ती से निपटा जाएगा।

अंबिका सोनी ने भाजपा में कलह है इसकी ओर भी इशारा किया व कहा कि शांता कुमाार व धूमल में सीएमशिप को  लेकर जंग चला करती थी लेकिन अब इस जंग में नए आयाम सामने आए हैं। उनका इशारा मोदी केबिनेट में मंत्री जे पी नडडा की ओर था जो सीएम के दावेदारों की कतार में इस समय सबसे आगे चल रहे है।

पार्टी में चली खींचतान को मीडिया का सृजन बताने की नाकाम कोशिश करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि वह दोनों पक्षों  की बात सुनकर हल निकालनेे को तरजीह देती है।उन्‍होंने कहा कि  जनरल हाउस की बैठक आठ घंटे से भी ज्‍यादा चली।उन्‍होंने  दावा किया  किया  कि वीरभद्र  सरकार ने 90 प्रतिशत चुनाावी वादे पूरे कर लिए है। ंं

इस बीच पार्टी अध्‍यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने अजीब दावा किया कि सरकार और पार्टी  के बीच व सीएम व उनके बीच कोई तनातनी नहीं है। सीएम, उनके समर्थकों के अलावा भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल व उनके समर्थकों के निशाने पर आए सुक्‍खू ने कहा कि पार्टी  सरकार की ओर  से किए  कामों को जनता के बीच ले जाने के लिए अभियान चलाएगी। उन्‍होंने कहा कि पंचायत एक- विकास अनेक और, मोदी एक – झूठ अनेक अभियान चलाएगी। सुक्‍खू ने मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की खूब तारीफ भी की।  हालांकि ये दीगर है कि वीरभद्र ने सुक्‍खू को हटाने केे कोई कसर नहीं छोड़ी थी

इस मौके पर सीएम वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी पर सीधा हमला करने से बचते रहे  व कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की ओर से किए इस दावे को कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को 72 हजार करोड़ की इमदाद दी है,वो गलत है। उन्‍होंने कहा कि 14वें वितायोग की सिफारिशों के मुताबिक ये आवंटन 2014 से 2019 तक हुआ हैं व सरकार को अभी केवल दो किश्‍तें ही मिली है। उन्‍होंने कहा कि मोदी ये जतलाने की कोशिश कर रहे हैंं कि हिमाचल को मोदी सरकार ने अलग से कोई इमदाद दी है। ऐसा नहीं है। मोदी ने वीरभद्र सिंह के भ्रष्‍टाचार  के मामलोंं का जिक्र न करते हुए इनका इशारा किया था इसकी तड़प आज संवाददाता सम्‍मेलन में भी नजर आई। उन्‍होंने इस बावत अपनी उपलब्धियों को गिनाने की नाकाम कोशिश भी की। साथ ही उन्‍होंने कहा कि मोदी ने प्रदेश के निर्माता व पहले सीएम परमार का जिक्र तक नहीं किया था।

अंबिका सोनी के सामने बेशक सीएम वीरभद्र सिंह और पार्टी अध्‍यक्ष सुखविंदर सुक्‍खू व वीरभद्र विरोधियों की जंग दिखावे के लिए थम गई हो लेकिन अंबिका सोनी के ये एलान पार्टी में नई चिंगारियां भड़कााने का इंतजाम भी कर गई है।