धर्मशाला। स्‍टार बल्‍लेबाज  विराट कोहली के नाबाद 85 रनों व  हार्दिक पांडेय और अमित मिश्रा की ओर से  तीन-तीन विकेट झटकने से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे मैच में न्‍यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। भारत ने 33.1 ओवर में ही 194 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।
पांडेय को मैन ऑफ द मैच  दिया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में न्‍यूजीलैंड की टीम बड़ा स्‍कोर खड़ा नहीं कर पाई। न्‍यूजीलैंड के सलामी बल्‍लेबाज  टॉम लाथम ने सबसे ज्‍यादा 79रन बनाए व नाबाद रहे। न्‍यूजीलैंड टीम के दूसरे बल्‍लेबाज टिम साउदी चले  व उन्‍होंने 55 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड टीम के बाकी बल्‍लेबाज ज्‍यादा नहींं चल पाए। न्‍यूजीीलैंड के तीन विकेट  दस ओवर तक ही गिर गए जबकि भारतीय गेंदबाजों ने  15 ओवरों से पहले आधी टीम को  पैवेलियन पहुंचा दिया।
भारतीय गेंदबाजोंं ने बेहतर प्रदर्शन  किया।  हार्दिक पांडेय ने पहले  ही ओवर में मार्टिन गुप्टिल का  का विकेट  झटक कर भारतीय खेमे को खुशी से सराबोर कर दिया जबकि  पांचवे ओवर में उमेश यादव ने न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान  केन विलियम्‍सन को पैवेलियन भेज दिया। उमेश यादव के अगले ओवर में धोनी ने रॉस टेलर का कैच लपक लिया। टेलर बिना खाता खोले पैवेलियन वापस चले गए।
11वेंं ओवर में पांडया की गेंद पर  उमेश यादव  ने कोरी एंडरसन का बेहतरीन कैच लपका। जबकि  इसके बाद पांडया ने ल्‍यूक रोंची को भी पैवलियन का रास्‍ता दिखा  दिया।
पांडया और यादव के बाद  धोनी ने  गेंद केदार जाधव को हाथ थमाई व जाधव ने लगातार दो गेंदों में  न्‍यूजीलैंड के दो बल्‍लेबाजों नीशाम व  सैंटनर को आउट कर दिया।  भारतीय गेंद बाजों के आगे न्‍यूजीलैंड टीम पूरी तरह से धराशायी हो गए  औरसात विकेट गिरने के बाद  लाथम व ब्रेसवेल ने जैसे कैसे स्‍कोर 100  के पार पहुंचा। लेकिन अमित मिश्रा ने ब्रेसवेल को विकेट पर ज्‍यादा  देर टिकने नहीं  दिया  और 32वें ओवर में उन्‍हें भी आउट कर दिया। न्‍यूजीलैंड की टीम 43.5 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
भारत की ओर से स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने छक्‍का मारकर भारत को जीत दिलाई। उन्‍होंने 81 गेंदों में  85 रन  बनाए और  आखिर  तक नाबाद रहे। बेहतर  बल्‍लेबाजी करते हुए  विराट ने नौ चौके व एक छक्‍का लगाया। कप्‍ताान धोनी  ने एक छक्‍के व एक चौके की मदद से 21 रन बनाए व वो रन आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने  34 गैंदों  में 33  रन बनाए । उन्‍होंने भी चार चाैके व  दो छक्‍के जड़े।

कीवी टीम  की ओर से डी ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी और जेम्स नीशाम ने एक-एक विकेट लिया। जबकि भारत की ओर से गेंदबाजी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 3-3, तो उमेश यादव और केदार जाधव ने 2-2 विकेट झटके।

हार्दिक पांडया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवरों में कुल 31 रन देकर 3 महत्‍वपूर्ण विकेट चटकाए।

फोटो-एजेंसी से साभार