शिमला।चर्चाओं व विवादों में घिरे बंगले का काम पूरा करने केे लिए यूपीए अध्‍यक्षा सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी आज फिर छराबड़ा पहुंची व तैयार हो रहे अपने बंगले का जायजा लिया।

प्रियंका गांधी इस बंगले का काम पूरा कराने के लिए कई बार शिमला आ चुकी है । एक बार ये बंगला पूरा भी हो गया था। लेकिन उन्‍हें डिजाइन पसंद नहीं आया तो इसे गिरा दिया गया।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक वो वीरवार व शुक्रवार को छराबड़ा के नजदीक ओबराय ग्रुप के पांच सितारा होटल में रहेंगी व परसों वापस दिल्‍ली जाने का प्रोग्राम है।

गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी के इस बंगले को लेकर एक आरटीआई एक्टिविस्‍ट ने कई सारी जानकारियों मांग रखी है व मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है। प्रदेश सूचना आयोग ने आरटीआई एक्टिविस्‍ट को बंगले से जुड़ी जानकारियां देने केे आदेश दिए थे।  इस आदेश के खिलाफ  प्रियंका गांधी ने हिमाचल हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है व हाईकोर्ट से स्‍टे मिला हुआ है।बहरहााल ये मामला अदालत में लंबित पड़ा है।

इसके अलावा भाजपाा के शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज ने भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह को  एक चिटठी लिखी थी व कहा था कि ये बंगला छुटिटयों में राष्‍ट्रपति के शिमला आने पर उनके निवास रीट्रीट के बिलकुल समीप है। इसलिए राष्‍ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए इस बंगले को बनाने को मिली सभी मंजूरियां  रदद कर दी जानी चाहिए। हालांकि गृह मंत्रालय से इस बावत अभी कहीं कुछ नहीं हुआ हैै।बंगले कोजमीन खरीदने व मकान बनाने की मंजूरियां कांग्रेस व भाजपा दोनों की सरकारों ने दी है।

सूत्रों के मुताबिक अब इस बंगले का अधिकांश काम हो चुका है ।