शिमला/ अर्की। जिला सोलन की अर्की तहसील के बंगोरा स्‍कूल में आठवीं की छात्रा से स्‍कूल के ही 57 साल के टीचर की ओर से किए जा रहे रेप के मामले में स्‍कूली बच्‍चों व अभिभावकों ने महिला आयोग  की अध्‍यक्षा जेनब चंदेल व एसपी सोलन अंजुम आरा के सामने टीचर की काली करतूतों का खुलासा रखा।कलगी नंद देल्‍टा नामक ये टीचर पांच अक्‍तूबर तक पुलिस रिमांड में हैं।

एसपी अंजुम आरा से स्‍थानीय महिलाओं ने कहा कि बाकी बच्‍चियों से इस टीचर ने हरकतें की होंगी । लेकिन बच्‍चियों से ये सवाल न तो पुलिस पूछ रही हैं और न ही आयोग की अध्‍यक्षा । औरों से भी बहुत कुछ हुआ होगा ये भी सामने आना चाहिए। एसपी अंजुम आरा ने इन महिलाओं कहा कि अगर अभिभावक आगे आने को तैयार हैं तो वो घर घर पुलिस भेजने को तैयार हैं। हालांकि डीएसपी दाड़ला  नरबीर ठाकुर ने कहा कि बाकी बच्‍चियों व छात्रों के बयान लिए जा रहे है। पुलिस ने क्‍या -क्‍या कर  रखा है,इस पर निगाह  रखी जाए इसके लिए स्‍थानीय लोग हाईकोर्ट से जांच को मानिटर करने बावत चिटठी लिखने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन एसपी के मौके पर आने से अभिभावकों को कुछ भरोसा जरूर हुआ है।

 

ये टीचर कापियों पर प्राइवेट पार्ट्स के चित्र बनाकर उन्‍हें बच्‍चियों को दिखाता व तब लांग–लांगर  लांगेस्‍ट (long-longer-longest) का मतलब समझाता। ये कापी महिला आयोग की अध्‍यक्ष व पुलिस ने देखी भी। बाद में गुस्‍से में आयोग  की  अध्‍यक्षा  ने ने बाकी टीचरों को लताड़ा भी कि उन्‍हें ये सब पता क्‍यों नहीं चला। हालांकि  इनमें  से  एक  टीचर  ने  आज  दोपहर  को  ही  ज्‍वाइन किया।

सामने ये आ रहा है कि आरोपी टीचर जब वह स्‍कूल  में  अकेला  रहता तो  स्‍टाफ रूम में बच्‍ची को बुलाता और अंदर से कुंडी लगा देता।

28  सितंबर को भी ऐसा ही हुआ। वह स्‍कूल  में अकेला ही था। बाकी टीचरों में से कुछ छुटटी पर थे तो फर्लू पर गायब थे। इस टीचर ने बच्‍ची को स्‍टाफ रूम में बुलाया और अंदर से कुंडी लगा दी,एक छात्र ने उत्‍सुकतावश झरोखें से अंदर देखा तो भंडा फूटा।

इसके अलावा महिला आयोग की अध्‍यक्षा को ये भी बताया गया कि ये टीचर मोबाइल में अजीब-अजीब     तरह की फिल्‍में भी दिखाता था । पुलिस की माने तो उन्‍होंने मोबाइल को कब्‍जे में ले रखा है। लेकिन पुलिस के कब्‍जे में ये हैं या नहीं ये किसी को पता नहीं है। अर्की पुलिस का कहना है कि मोबाइल में  क्‍या है,ये वो देखेंगे।

 

बहरहाल, जेनब चंदेल ने आरोपी कलगी नंद की गिरफ्तारी पर पुलिस की पीठ थपथपाई व स्‍थानीय महिलाओं को कहा कि महिला आयोग उनके साथ है। इससे पहले उन्‍होंने महिलाओं को खूब ज्ञान भी  बांटा। वो महिलाओ से अलग से भी मिली। यहां आई महिलाओं ने उनसे कहा कि उन्‍हें अंदेशा है कि  इस टीचर ने बाकी बच्‍चियों के साथ भी कुछ किया है ,इस पर चंदेल ने ज्‍यादा तरजीह नहीं दी व गेंद पुलिस के पाले में डाल दी । वो स्‍कूल में करीब तीन साढ़े तीन घंटे तक रही । इस मौके पर उन्‍होंने  एलान किया कि  महिला आयोग प्रदेश भर के प्राइमरी से हाई स्‍कूलों तक में बच्‍चियों को good  touch-  bad  touch की समझ का एहसास कराएगी।इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

एसपी अंजुम आरा ने पीड़ित बच्‍ची से खुद बात की व स्‍कूल में पढ़ने वाली बाकी बच्‍च्‍िायों के अभिभावकों से भी अलग से बात की । स्‍थानीय लोगों ने स्‍कूल के सारे स्‍टाफ को बदलने की मांग की हैं। इस मौके पर स्‍थानीय लोगों के अलावा ग्राम पंचायत  पलानिया  के प्रधान संजय ठाकुर व वार्ड  सदस्‍य भी मौजूद रहे ।