श्रीनगर/नई दिल्‍ली। सेना ने एलओसी पर सीमापार जाकर आतंकी ठिकानों पर हमला कर सात आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया व  घुसपैठ  की तैयारी कर रहे करीब 38 आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना का सीमा पार ये सर्जिकल अटैक  बीती रात को साढ़े बजे से सुबह चार बजे तक चला। भारतीय सेना के डायरेक्‍टर जनरल मिलिट्री आपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सेना ने पाकिस्‍तान  के डीजीएमओ को बता दिया है कि ये भारतीय सेना का सर्जिकल अटैक था व इसे अब समाप्‍त कर दिया गया है।

 

इस अटैक को रात  भर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर,सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग  व सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मानिटर करते रहे।इस हमले में किसी भी  भारतीय को चोट तक नहीं आई।सूत्रों के मुताबिक  हमले की ड्रोन से वीडियोग्राफी भी की गई है  व इसे मीडिया को जारी किया जाएगा।

जनरल रणबीर सिंह ने अटैक  की जानकारी दी व कहा कि एक  सप्‍ताह से एलओसी पर निगाह रखी जा रही थी  घुसपैठ की जानकारी थी। ऐसे में ये हमला किया गया।हमला 1 से 3 किलोमीटर भीतर तक जाकर किया गया।

भारतीय सेना के जाबांज कमांडों आतंकवादियों के लॉंचिग पैड तक हैलीकाप्‍टर में गए और कार्रवाई कर वापस लौट आए। उड़ी  में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद पाक को इस तरह   का जवाब देने की आशा की जा रही थी। सेना ने कार्रवाई कर दी। उड़ी में आर्मी बेस में आतंकी हमले में 21 जवान मारे गए थे।

उधर, सीमा पर तनाव को देखते हुए सेना  को अलर्ट पर रखा गया है जबकि बाघा बार्डर  में होने वाली बीएसफ की बीटिंग रिट्रिट  सेरेमनी को रदद कर दिया है। पाकिस्‍तान से लगती पंजाब की सीमा पर दस किलोमीटर के इलाकों  को खाली कराया जा रहा है।

जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सेना मारे गए आतंकियों के डीएनए सैंपल पाकिस्‍तान को देने को तैयार है।उन्‍होंने कहा कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोलाबारुद बरामद किया है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस हमले को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर,

उधर, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि ये सर्जिकल अटैक नहीं भारतीय सेना   की ओर से फायरिंग की गई है व पाक सेना के दो सैनिक मारे गए है।  नवाज शरीफ ने ये भी कहा है कि पाक को कमजोर न समझा जाए ।

पाक एयरफोर्स के प्रवक्‍ता ने भारतीय सेना के उस दावे  को झूठा करार दिया है जिसमें सेना ने कहा कि सीमापारपीओके  में  हैलिकाप्‍टर से सेना के कमांडों गए। पाक प्रवक्‍ता ने कहा कि पीओके में कोई हैलिकाप्‍टर नहीं आया।इस सर्जिकल अटैक के बाद पाक भड़क गया है

इस अटैक के बाद सीमापार से फैलाए जा रहे आतंकवाद से निपटने को लेकर भारत  की नीति में रणनीतिक बदलाव आ गया है।हालांकि समझा जा रहा है कि सीमा पर तनाव लबंे समय तक चलेगा । उधर, नेपाल मे होने वाली सार्क देशों की बैठक  को स्‍थगित कर दिया गया है।

 

आपरेशन पूराहोने के बाद जम्‍म्‍ू कश्‍मीर व पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों व राज्‍यपालों को कार्रवाई से अवगत करााया गया। इसके अलावा राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी आपरेशन की जानकारी दी गई।