नई दिल्ल।क्रिकेट को पाक साफ करने केे लिए जस्टिस लोढ़ा कमेटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर स्‍टेटस रिपोर्ट में कमेटी ने उनकी सिफारिशों को लागू न करने केे लिए बीसीसीआई अध्‍यक्ष व भाजपा सांसद अनुराग  व बीसीसीआई के सचिव  अजय शिर्के को बर्खास्‍त करने का आग्रह कर दिया। इस आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर व शिर्के को फटकार लगाई और लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों  को लागू करने की हिदायतें दी।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर बीसीसीआई के अधिकारी भगवान की तरह व्‍यवहार नहीं करे। अन्‍यथा सुप्रीम कोर्ट आदेशों की पालना करवाएगा।  अनुराग ठाकुर मोदी सरकार में वित मंत्री अरुण जेटली  के बेहद करीबी है । इसके अलावा वह हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र है।

 

गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने लोढ़ा पैनल की आमूलचूल परिवर्तन की सिफारिशों के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने वाली 5 सदस्यीय पीठ में प्रधान न्यायाधीश को भी नहीं रखने की भी अपील की थी।

 

लोढ़ा पैनल ने सुप्रीम कोर्ट में  कहा कि  बीसीसीआई और उसके अधिकारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं  व अदालत के और लोढ़ा पैनल के सदस्यों के अधिकार को कमतर आंक रहे हैं।इसके अलावा  बीसीसीआई ईमेल  का जवाब नहीं दे रहा है

जस्टिस ए एम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि  बीसीसीआई को अदालत के निर्देशों का पालन करना होगा।  पीठ ने कहा कि कानून की अवज्ञा नहीं करनी चाहिए।अदालत बीसीसीआई के रवैये से खुश नहीं हैं।