शिमला। राजधानी से करीब पांच किलोमीटर दूर तवी मोड़ के पास सुबह आठ-साढ़े आठ बजे के बीच एक कार के सड़क से नीचे लुढक जाने से उसमें सवार तीन लोग जख्‍मी हए है। तीनों घायलों को राजधानी के इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।  अस्‍पताल के डाक्‍टरों के मुताबिक तीनों की हालात स्थिर है।

घायलों में लोक संपर्क विभाग के फोटोग्राफर बाल कृष्‍ण शर्मा भी शामिल है। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हुई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्‍थानीय लोगों व पुलिस ने तीनों घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। इस बीच पता चला कि घायलों में एक लोकसंपर्क  विभाग का फोटोग्राफर भी शामिल  है।

 

सूचना मिलने पर विभाग के निदेशक दिनेश मलहोत्रा व  विभाग के संयुक्‍त सचिव  और मुख्‍यमंत्री के प्रेस सचिव महेश पठानिया अस्‍पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम जाना। मल्‍होत्रा ने कहा कि अब तीनों सुरक्षित हैंं।

फिलहाल तीनों का इंदिरा गांधी मेउिकल अस्‍पताल में इलाज चल रहा हैै।