शिमला।भ्रष्‍टाचार के मामलें में मोदी सरकार की सीबीआई की  पूछताछ के बाद वापस प्रदेश लौटे मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सीबीआई कोई खुदा नहीं है।साथ ही उन्‍होंंने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता प्रेम कुमार धूमल की संपतियों व उनके बेटे व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की एचपीसीए के खिलाफ चल रही जांच को जारी रखने का एलान कर अपनी आगामी मंशा जाहिर की है।

उधर,दिल्‍ली में सीबीआई ने वीरभद्र सिंह केे एलआईसी एजेंट आनंद चौहान व सेब के अाढ़ती चुन्‍नी लाल से चार-चार घंटे पूछताछ की।

उधर,विजीलेंस सूत्रों के मुताबिक वीरभद्र सिंह की नजरों में सुपर कॉप की ओर से धूमल की संपतियोंं की जांच  के मामले में एडीजीपी विजीलेंस के वापस राजधानी लौटने पर कोई आखिर फैसला लिया जाएगा। विजीलेंस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ न कुछ किया जाएगा।एडीजीपी विजीलेंस कहीं बाहर गए है।

सीबीआई पूछताछ केे बाद पहली बार इस मसले पर मीडिया से रूबरू हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि सीबीआई  कोई खुदा नहीं है,उन्‍होंने उनसे जो पूछा उसके उन्‍होंने उसके जवाब दिए। उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।ये इंकम टैक्‍स का मामला है,लेकिन सीबीआई और इडी इसकी जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सच्‍चाई की जीत होगी।

मुख्‍यमंत्री ने राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत पर भी हमला बोला व खेल विधेयक को लेकर कहा कि उन्‍हेंं इस बिल को या तो वापस कर देना चाहिए इस पर दस्‍तख्‍त कर देने चाहिए।