शिमला।आम आदमी पार्टी  भ्रष्‍टाचार पर एक हो चुके कांग्रेस पार्टी के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल  व इन दोंनों भ्रष्‍ट पार्टियों के शिकंजे से हिमाचल की जनता को निकालने का 5 अप्रैल को उना में होने वाली ‘’हिमाचल बदलो रैली’’से आगाज करेगी। आम आदमी पार्टी इस रैली से प्रदेश से भ्रष्‍ट कांग्रेस व भाजपा को उखाड़ फैंकने का अभियान शुरू कर देगी। इस रैली को आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता  व हिमाचल के प्रभारीसंजय सिंह व संगरूर, पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान खासतौर पर संबोधित करेंगे।इसके अलावा प्रदेश के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक,,महान क्रांतिकारी शहीद सरदार भगत सिंह के पौत्र अभितेज सिंह व हिमाचल आम आदमी  पार्टी के संयोजक राजन सुशांत समेत कई नेता इस रैली को संबोधित करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता ई.सुभाष चंद्र ने ये जानकारी देते हुए कहा कि ये मैगा रैली होने वाली है और जिस तरह से कांग्रेस व भाजपा की पिता-पुत्रों की सरकारों ने इस प्रदेश को लूटा है,उस पर रोक लगाने का और लूटेरों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए जंग छेड़ने का समय आ गया है। पंजाब के अकाली-भाजपा व  कांग्रेसके भ्रष्‍टाचारियों में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों से भय  व्‍याप्‍त हो गया  है। लेकिन हिमाचल में मौजूदा मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह  और उनकी केबिनेट ने भाजपाइयों से मिलीभगत कर  ली है और अब दोनों पार्टियों मिलकर हिमाचल को  लूटने में  लगी  है।धूमल व वीरभद्र सिंह कभी यज्ञ में शामिल हो रहे हैं तो कभी दोनों एक दूसरे से गले मिलकर प्रदेश की भोलीभाली जनता की  छाती  पर  मूंग दल  रहे हैं। ई. सुभाष  चंद्र ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में  इन  दोनों का  ये खेल  नहीं चलने दिया जाएगा।

पार्टी प्रवक्‍ता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को मुख्‍यमंत्री के  पद  से  न हटा  कर  कांग्रेस अध्‍यक्ष  सोनिया गांधी व  उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की जनता का  अपमान  कर रहे है। पिछले तीन सालों से एक  भ्रष्‍ट सरकार हिमाचल में चल रही है और कांग्रेस आलाकमान खामोश है। प्रदेश की जनता इस खामोशी का  आने वाले समय में जवाब देगी।उन्‍होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस सरकार के भ्रष्‍टाचारों का भंडा फोड़ेगी।उन्‍होंने प्रदेश की जनता से आहवान किया कि वो इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लें ताकि प्रदेश से भ्रष्‍टाचारियों को उखाड़ फेंका जा सके।