शिमला।हिमाचल प्रदेश  की वीरभद्र सिंह सरकार की वरिष्‍ठ महिला मंत्री विद्या स्‍टोक्‍स को दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती किया गया है। उन्‍हें सरकारी  हेलीकाप्‍टर से दिल्‍ली पहुंचाया गया ताकि उनका इलाज जल्‍दी हो सके। विद्या स्‍टोक्‍स को अपेंडिक्‍स का अटैक होने की वजह से राजधानी शिमला के सरकारी अस्‍पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनके करीबियों ने उन्‍हें एम्‍स में भर्ती होने की सलाह दी और सरकार ने तुरंत उन्‍हें हेलीकाप्‍टर मुहैया करा दिया।

मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह की तरह उम्रदराज आईपीएच मंत्री विद्या स्‍टोक्‍स मुख्‍यमंत्री की दौड़ में रही है लेकिन हर बार बाजी वीरभद्र सिंह ही मार  ले जाते रहे।

स्‍टोक्‍स के निजी सचिव आत्‍मा राम ने न्‍यूज एजेंसी को बताया कि वो जल्‍दी ठीक हो  रही है।उन्‍हें बुधवार सुबह को इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

88 वर्षीय विद्या स्‍टोक्‍स के  एम्‍स  जाने से पहले आईजीएमसी में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा परिवहन मंत्री जीएस बाली समेत भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं  व कार्यकर्ताओं  ने उनका हालचाल पूछा।हालांकि स्‍टेाक्‍स को वीरभद्र सिंह के विरोधी खेमे का माना जाता है  लेकिन वो इस बार एक अरसे से वीरभद्र  सिंह के साथ कदमताल मिलाए हुए है। वो नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के साथ भी सदैव संपर्क में रही है।

(3)