शिमला। भाजपा के नए बनने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा की बनाई टीम को 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करवाना होगा। भाजपा ने आज यानी रविवार को नौ जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी ।
पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि इन सभी को सर्व सममति से चुना गया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल के जिला सोलन से अर्की से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उन पर जिला सोलन में भाजपा की खराब स्थिति को संभालने की चुनौती होंगी। इसके अलावा 2027 के चुनावों में अपने लिए टिकट के लिए भी कउ़ा संघर्ष करना पड़ेगा।
हालांकि जिला सोलन में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डे जी ठाकुर का नाम भी जिला अध्यक्ष के लिए चल रहा था लेकिन अपने संपर्कों के दम पर रतन सिंह पाल ने बाजी मार ली।
भाजपा के प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिले है। इनमें से 16 में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।कल छह जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। जो दिलचस्प होने वाला होगा।
किसको कहां की मिली कमान यहां ब्योरा
(136)