[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gqTDhZ9CXHM[/embedyt] शिमला। अदाणी समूह की ओर से पिछले 54 दिनों से बिलासपुर के बरमणा व जिला सोलन के दाडला में सीमेंट के कारखाने बंद कर देने से उपजा आपरेटरों व अदाणी समूह के बीच का विवाद दो चार दिनों के भीतर सुलझ जाएगा। यह दावा आज ऊना के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर […]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gqTDhZ9CXHM[/embedyt]
शिमला। अदाणी समूह की ओर से पिछले 54 दिनों से बिलासपुर के बरमणा व जिला सोलन के दाडला में सीमेंट के कारखाने बंद कर देने से उपजा आपरेटरों व अदाणी समूह के बीच का विवाद दो चार दिनों के भीतर सुलझ जाएगा। यह दावा आज ऊना के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उनके साथ थे।
सुक्खू ने कहा कि अदाणी समूह के अधिकारी आपरेटरों से बातचीत कर रहे है। सरकार चाहती है कि यह विवाद खत्म हो जाए।सरकार आपरेटरों के हितों की रक्षा करना चाहती हैं। याद रहे शुक्रवार को अदाणी के साथ मालभाडे को लेकर चल रहे विवाद पर सरकार व आपरेटरों के बीच हुई वार्ता के फेल हो जाने पर कहा था किइस मामले को सुलझाने के लिए सरकार को दो दिन की मोहल्लत दी जाए । इस बैठक में आपरेटरों ने दस रुपए व 10 रुपए 20 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति टन के हिसाब मालभाडे को वसूलने पर सहमति जमाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन दरों पर अदाणी के अधिकारियों से बात करेंगे व मामला सुलझ जाएगा। यह दो दिन रविवार को पूरे हो गए है और आज मंगलवार हो गया हैं।लेकिन यह मसला नहीं सुलझा हैं।
इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए प्रति महीना देने के वादे पर भी बात की।
