शिमला। भावानगर  से  शिमला आ  रही हिमाचल परिवहन निगम की बस के समीप कुमारसैन में सड़क से नीचे लुझक जाने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई हैं जबकि 36 घायलों को निकाला जा चुका हैं। उन्‍हें तुरंत नजदीक के अस्‍पतालों में भेज दिया गया हैं।

हादसा सात बजे के करीब हुआ हैं।बस 500 फुट के करीब नीचे चली गई हैं। बताते है कि गाय को बचाते बचाते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के नीचे लुढ़क गई।

डीजीपी सुमेश गोयल के मुताबिक मरने वालों की तादाद बढ़ सकती हैं। स्‍थानीय  लोगों के अलावा पुलिस व एसएसबी के जवान मृतकों व घायलों  को बाहर निकालने  में लगे हैं।