मुबंई। यहां के एक सेशन कोर्ट ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान को  2002 के हिट एंड रन केस में दोषी करार देते हुए पांच साल की जेल की सजासुनाई है। सलमान को अदालत में ही हिरासत  में लेलिया गया और आर्थर रोड़ जेल भेज दिया गया है।

अदालत ने सलमान खान को सभी आठ आरोपों में दोषी माना है। अदालत ने  सलामान खान को 28सितंबर2002 की सुबह शराब पीकर  अपनी सफेद रंग की टयोटा  लैंड क्रूजर गाड़ी  के कुचलकर एक व्‍यक्ति की जान से मारने व  बाकी चार को घायल करने का दोषी करार  दिया गया है।मामला बांद्रा के अमेरिकन एकस्‍प्रेस बेकरी का  है,जब बॉलीवुड के बैड ब्‍वाय ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों परअपनी गाड़ी चढ़ा दी थी।इस हादसे में मारे जाने वाला शख्‍य नरूला शेरिफ था

49 साल के सलमान खान को इंडियन पीनल कोड की धारा 304 (11)279,337व338,427 मोटरव्‍हीकल एक्‍ट व मुबंई प्रोहिबीशन एक्‍ट की कई धाराओं के तहत  दोषी करार दिया गया है।

27 मार्च को केस में नया मोड़ देने का उस समय प्रयास हुआ था जब सलमान केड्राइवर अशोक सिंह ने दावा किया था कि जब हादसा हुआ था तो गाड़ी वो चला रहा था।अशोक सिंह केखिलाफ पर्जरी काकेस चलेगा।

सलमान के बॉडीगार्ड मुंबई पुलिस के कांस्‍टेबल  रविंद्र पाटिल ने ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी और  कहा था कि हादसे केसमय गाड़ी सलमान खान ही चला रहा था। उसे लगातार अंडरवर्ल्‍ड से धमकियां मिलती रही। हादसे के वक्‍त पाटिल सलमान के साथ ही गाड़ी में था और उसने सलमान को गाड़ी धीरे चलाने को कहा भी था।

पाटिल  पर अपना बयान बदलने के लिए लगातर दबाव डाला जाता रहा और वो ट्रायल के दौरान लापता भी रहा ।कहा जाता है कि वो सलमान के वकीलों और पुलिस फोर्स की प्रताड़ना से बचने केलिए अंडरग्राउंड हो गया था।पाटिल को2006 में अरेस्‍ट किया गयाऔर नवंबर 2006में ही उसे पुलिस से निकाल दिया गया।

अगस्‍त2007 में पाटिल को सेवरी के नजदीक गलियों में पाया गया और इसे अस्‍पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर अक्‍तूबर में उसकी मौत हो गई। वो दो सालों से टीबी से पीडि़त था और उसके परिवार ने उसे निकाल दिया था।