शिमला।  कांग्रेस पार्टी की ओर से कुसुम्‍प्‍टी से उतारे गए प्रत्‍याशी अनिरुद्ध भी राजनेताओं के 10 करोड़ से ज्‍यादा संपति वाले करोड़पतियों के क्‍लब में शुमार हैं।  उनके पास( मां व बीवी समेत) करीब 17 करोड़ पांच लाख 38 हजार 998 रुपए की चल व अचल संपति हैं।

अनिरुद्ध सिंह पिछली बार भी कुसुम्‍प्‍टी से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। इस परिवार के पास भी सोने चांदी की कमी नहीं हैं।

हिमाचल के अलावा इनकी पंचकूला में भी संपति हैं।ये सारा खुलासा अनिरुद्ध की ओर से आज भरे नामांकन के साथ दायर शपथपत्र में उन्‍होंने खुद किया हैं।वो भारी समर्थकों  के साथ  आज  नामांकन  भरने  डीसी ऑफिस पहुंचे।

अनिरुद्ध का मुकाबला भाजपा की विजय ज्‍योति सेन और वामपंथी प्रत्‍याशी पूर्व आइएफएस अफसर व पीएमटी घोटाले को उजागर करने वाले कुलदीप तनवर से हैं।

भाजपा प्रत्‍याशी विजय ज्‍योति सेन मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र  सिंह  की रिश्‍तेदार  हैं  व हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी।इधर, अनिरुद्ध खुद वीरभद्र सिंह के करीबी हैं। माकपा प्रत्‍याशी वामपंथी कुलदीप तनवर भी रॉयल फेमिली हैं।  इस बार  तीनों भाजपा-माकपा व  कांग्रेस प्रत्‍याशी रॉयल फेमिली से हैं।ऐसे में मुकाबला दिलचस्‍प हैं।