नई दिल्ली, दिसम्बर 16 ।  CBI की विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु को कोयला घोटाले में तीन साल की सजा सुनाई है । साथ ही उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है । सीबीआई की विशेष अदालत में जस्टिस भरत पराशर ने यह फैसला सुनाया ।

उनके अलावा पूर्व केंद्रीय कोयला सचिव एच सी गुप्ता को  भी तीन साल की सजा सुनाई है । और उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।