शिमला/मंडी।बिलकुल आम परिवार से बुलंदियों पर पहुंची बॉलीवुड की हॉट अदाकारा कंगणा रणौत ने महाकाल से बड़ा वरदान हासिल कर लिया है।बॉलीवुड की चुंंधियाती दुनिया से दूर इस गजब की अदाकारा ने कम से कम सात दिनों तक महाकाल की अराधना की। इसके अलावा अनुष्‍ठान भी किया।

बॉलीवुड के नटखट हीरों ऋतिक रोशन के साथ चल रही जुबानी व कानूनी जंग के बीच कंगणा रणौत देवभूमि हिमाचल  के  जिला मंडी में अपने गांव भामला पहुंची। यहां पर कंंगणा ने गजेंद्र मोक्ष व अपराजिता का स्‍त्रोत्र का अनुष्‍ठान करा महाकाल का वरदान हासिल किया।

ये अनुष्‍ठान शंकर भगवान को प्रसन्‍न करने ,संकटों को दूर करने व दुश्‍मनों को ठिकाने लगाने वाले महामृत्‍यंंज्‍य पाठ का एक हिस्‍सा है।

कंगणा के गुरू व ज्‍योतिषी बालमुकंद शर्मा मटोली वाले ने ये अनुष्‍ठान कंगणा से पूरा कराया।बॉलीवुड की फिक्र छोड़ कंगणा 11 जुलाई से 17 जुलाई तक लगातार यहां पर अनुष्‍ठान में डटी रही।इससे साफ है कि ऋतिक रोशन से चले विवाद  से कंगणा कितनी परेशान रही होगी जो इस अदाकारा को महाकाल कीशरण में जाना पड़ा।

ऋतिक व कंगणा के बीच एक दूसरे के खिलाफ मेल संदेशों के जरिए खूब जंग हुई थी। कंगणा ने ऋतिक के खिलाफ तो ऋितक ने कंगणा के खिलाफ खूब जहर उगला था।ऋतिक ने कहा था कि कंगणा काला जादू करती है। ऋतिक का उनकी बीवी  से तलाक हो चुका है।कंगणा ने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड की गास्पिस में ये कहा जा रहा था कि कंगणा ऋतिक से रिश्‍ता जोड़ सकती है। लेकिन सब कुछ तहस-नहस हो गया और कंगणा परेशाान हो गई। इस बीच इन दोदों की कई निजी तस्‍वीरें लीक हो गई।कंगणा अपने गुरू बालमुकंद  की शरण ली व गुरू ने महाकाल की अराधना कराने का रास्‍ता दिखाया। कंगणा ने महााकाल की शरण में जाकर सुख-शांति व मनोकामना का बरदान हासिल करने में जरा भी देर नहीं की।

23मार्च 1987 को जन्‍मी कंगणा ने बॉलीवुड में अदाकारी की दुनिया में बहुत नाम कमाया है। वो हिमाचल के मंडी से एक बहुत साधारण परिवार से इस मुकाम तक पहुंची है।
hrithik kangana-hrithik roshan4-