शिमला। अगले दस सालों के लिए अपना एजेंडा तय करने का दावा करते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल की कला व संस्कृति को देश दुनिया में अलग पहचान देने का काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से धर्मशाला में उन्‍होंने क्रिकेट स्‍टेडियम बनाकर हिमाचल को दुनिया में पहचान दिलाई उसी तरह प्रदेश की कला व संस्‍कृति को भी दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। वह राजधानी में आज सुबह संवाददाता सम्‍मेलन में बोल रहे थे।
उन्‍होंने कहा कि यह काम अब तक हो जाना चाहिए था । हिमाचल देव भूम‍ि है ऐसे में इसकी कला व संस्‍कृति में अलग मिठास है। हिमाचल की चित्रकारी चाहे वह कांगड़ा चित्रकारी हो या गुलेर वह दुनिया में एक अलग प्रभाव पैदा करती है।इस चित्रकारी को दाबोरा से पुनर्जीवित करने की जरूरत है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाल के स्‍टेडियम को देखने के लिए सालाना पांच लाख सैलानी देखने आते है। इसी तरह की स्‍थलों को शिमला में भी सृजित करने की जरूरत है।शिमला तो ब्रिटिश कालीन राजधानी रही है।
अनाडेल में सेना के मैदान को लेकर अनुराग ने कहा कि अगर राज्‍य सरकार चाहेगी तो वह वहां स्‍टेडियम बनाएंगे। गौर हो कि इस मैदान को लेकर पूर्व में उनके पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्‍यमंत्री रहते हुए विवाद खड़ा हो गया था व पूर्व सैनिकों व सेना ने इसे सेना के इस्‍तेमाल के लिए उसके पास रहने की मांग की थी।

भविष्‍य में वह प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बनेंगे इस बावत पूछे सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि उन्‍हें जो जिम्‍मेदारी दी गई है वह उसी से वह प्रसन्‍न है। वह इस जिम्‍मेदारी के साथ प्रदेश के लिए क्‍या कर सकते है वह करने का प्रयास करेंगे।
उन्‍होंने कहा कि सूचना व प्रसारण मंत्री के बतौर पर वह दुनिया में देश की छवि चमकाने को लेकर काम करेंगे ।
यह पूछे जाने पर कि क्‍या राजनेताओं को खेल संघों का मुखिया होना चाहिए। अनुराग ने कहा कि जब राजनेता बहुत से सामाजिक कामों को कर सकते है तो वह खेलों को भी आगे ले जा सकते है।
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के मामले में उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकर जो भी सहयोग मांगेगी वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्‍होंने इस दौरान मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया।
सससे पहले शाम को पीटरहाफ पहुंचने पर मुख्‍यमंत्रभ्‍ जयराम ठाकुर ने उनका स्‍वागत किया । संवाददाता सम्‍मेलन के ब अनुराग ठाकुर अपनी अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दूूसरे दिन भाजपा मुख्‍यालय गए व वहां से अपनी यात्रा शुरू की। अर्की विधानसभा हलके के गांव पलानिया में आयोजित जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि अर्की हलके की जनता के पास मौका आया है इसके कि वह उपचुनावों में यहां से कमल का खिलाएं।
इसके बाद वह बिलासपुर की ओर निकल गए।