शिमला। जिला दंडाधिकारी व डीसी शिमला अनुपम कश्‍यप ने आज सुबह तड़के ही राजधानी के नामी स्‍कूल सेंट एडवर्ड को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। इस स्‍कूल में कक्षाएं नहीं लगेगी।

सेंट एडवर्ड  स्‍कूल का नाम राजधानी ही नहीं देश के नामी स्‍कूलों में शुमार है। लेकिन इसे बंद करने के आदेश जारी करने पड़े है।

 

ये रहा आदेश

 

ये रही वजह

सेंट एडवर्ड स्‍कूल को बंद करने की वजह जो तिजला दंडाधिकारी अनुपम कश्‍यप ने अपने आदेश में बताई है वो राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हो रहे लैंड स्‍लाइड को बताया गया है।

 

राजधानी में बेशक बीती रात को बारिश नहीं हुई लेकिन राजधानी में सेंडवर्ड इलाके से लेकर विकासनगर -पंथाघाटी तक जगह लैंड स्‍लाइड हुए है।  सेंड एडवर्ड स्‍कूल के सामने भी सड़क की दूसरी ओर ऊपर की ओर बीती रात को लैंड स्‍लाइड आ गया। जिसकी वजह से यहां पर घर को भी खतरा पैदा हो गया है और आने -जाने में भी मुश्किल हो गई है।

विकट स्थिति को देखते हुए डीसी अनुपम कश्‍यप ने सुबह ही स्‍कूल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए।अपने आदेश में उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों की सुरक्षा को मददेनजर रखते हुए स्‍कूल को 19 और 20 सितंबर को बंद रखने के आदेश जारी किए जाते है।

 ये आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किए गए है। इस अधिनियम का उल्‍लंघन करने पर एफआइआर का प्रावधान है।

(157)