रूही शर्मा धर्मशाला, 21 फरवरी: कांगड़ा जिले के इंदौरा में महिला पटवारी के साथ दफ्तर में मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। वहीं नामजद आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। यह घटना 16 फरवरी को घटी थी। कांगड़ा जिले के पटवारियों ने आज इस मामले में जिला उपायुक्त को ज्ञापन […]
रूही शर्मा
धर्मशाला, 21 फरवरी: कांगड़ा जिले के इंदौरा में महिला पटवारी के साथ दफ्तर में मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। वहीं नामजद आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। यह घटना 16 फरवरी को घटी थी। कांगड़ा जिले के पटवारियों ने आज इस मामले में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंप और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जिला कांगड़ा में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के ग्राफ में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। इंदौरा के पास काठगढ़ में कार्यरत महिला पटवारी ने उसके साथ एक ग्रामीण द्वारा मारपीट करने और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। महिला पटवारी ने आरोप लगया कि उसके साथ यह घटना 16 फरवरी को हुई थी और अभी तक पुलिस कथित अपराधी को पकड़ नहीं पाई है।
महिल पटवारी शालिनी खन्ना इंदौरा के काठगढ़ पटवारखाने में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी ने उन पर दफ्तर के अंदर आकर उनसे मारपीट की। महिला पटवारी ने कहा कि आरोपी उनके पास अपनी ज़मीन के दस्तावेज लेने के लिया आया था और शराब पी रखी थी। पीड़िता ने कहा कि “जब मैंने उसे कहा कि यह रिकॉर्ड अब इंटरनेट से मिलेगा तो उसने मारपीट शुरू कर दी और काफी गाली गलौच भी की।”
इस संबंध में जिला कांगड़ा के सभी पटवार circles से आए पटवारियों ने जिला उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा और कथित अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही पटवारखानों में चौकीदार को तैनात करने की भी मांग रखी।
जिला उपायुक्त ने इस मामले के रिपोर्ट जानने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश गुप्ता को तलब किया। ASP कांगड़ा ने इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही साथ ही कहा कि आरोपी की टैलिफोन कॉल्स डिटेल को हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी वारदात के दिन से ही कहीं छुप गया है और उसे पुलिस जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।
कांगड़ा जिला पुलिस पिछले कुछ दिनों से संदेह की घेरे में है। लगातार पुलिस की नाकामी के एक के बाद एक मामले आने से कानून व्यवस्था के स्तर में गिरावट दर्ज होने लगी है। 16 फरवरी को हुई इस घटना के बाद अभी तक आरोपी का ना पकड़े जाना एक और सबूत है।