शिमला।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के खाते में लाखों रुपए जमा कराने वाले बक्कामूला चंद्रशेखर के15मेगावाट के साई कोठी पावर प्रोजेक्ट को एक्सटेंशन देने के लिए पूरी केबिनेट को जिम्मेदार मानते हुए अरुण धूमल ने राज्यपाल से केबिनेट को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने वीरभद्र सिंह और बकामूला के आपसी रिश्तों का राज भी खोला।
अरुण धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 31596514960 में 15,19,22, 25 29 नवंबर 2011 को दो करोड़, बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 31558692870 में 21 व 22 जुलाई 2011 को 90 लाख और और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 55069432999 में 11,22 और 29 नवंबर को डेढ करोड़ रुपए जमा किए गए।
राजधानी में मीडिया से रूबरू हुए अरुण धूमल ने कहा कि सरकार ने 5 सिंतंबर को बकामूल्ला चंद्रशेखर की वेंचर एनर्जी टेक्निकल लि चौथी बार एक्सटेंशन दी गई ।इस कंपनी को समय पर प्रोजेक्ट चालू न करने की एवज में बतौर जुर्माना 58 लाख 19हजार रुपए सरकार के खाते में जमा कराने के थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी मीटिंग में एमओयू के मुताबिक प्रोजेक्ट चालू न करने के लिए नौ कंपनियों के प्रोजेक्ट रदद कर दिए।वकामूल्ला ने अभी भी जुर्माने के तौर पर अदा करने वाली राशि अदा नहीं कीहै।जबकि वह वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह को 3 करोड़ 90 लाख रुपए का कर्ज देता रहा।अरुण धूमल ने कहा कि सरकार किसी भी प्रोजेक्ट को चालू करने के लिए केवल दो बार एक्सटेंशन दे सकती है। लेकिन बक्कामूला की इस कंपनी को चार बार एक्सटेंशन दी गई जो पद का पूरी तरह से दुरुपयोग है व इसके लिए पूरी केबिनेट जिम्मेदार है। ऐसे में वीरभद्र सिंह समेत पूरी केबिनेट को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विभिन्न बैंकों में 32 खाते है जिनमें समय-समय पर लाखों रुपए का लेन देन होता रहा है।
उन्होंने वीरभद्र सिंह व उनके बेटे के खाते में जमा कराई गई राशि का ब्योरा भी मीडिया को जारी किया। जिस समय ये राशि वीरभद्र सिंह के खातों में जमा हुई उस समय वो केंद्र में स्टील मंत्री थे।
वीरभद्र सिंह के दो बैंक खातों में बकामूल्ला की ओर से जमा करवाई गई धनराशि
1. 21 जुलाई 2011 17.50 लाख
2. 21 जुलाई 2011 20.00 लाख
3. 21 जुलाई 2011 22.50 लाख
4. 21 जुलाई 2011 15.00 लाख
5. 22 जुलाई 2011 15.00 लाख
6. 11 नवम्बर 2011 30.00 लाख
7. 11 नवम्बर 2011 35.00 लाख
8. 29. नवम्बर 2011 25.00 लाख
9. 22 नवम्बर 2011 30.00 लाख
10 22 नवम्बर 2011 30.00 लाख
वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमदित्य के खाते में जमा करवाए गई धनराशि
1. 15.11.2011- 8.20 लाख
2. 19.11.2011- 30.00 लाख
3. 22.11.2011 -20.00 लाख
4. 25.11.2011- 40.00 लाख
5. 25.11.2011 -31.80 लाख
6. 29.11.0211 -70.00 लाख
बकामुल्ला चन्द्रशेखर की बैकों की देनदारी
338.62 लाख
126.23 लाख
बैंको की कुल देनदारी 464.85 लाख
(4)