शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्‍खू सरकार में मंत्री चंद्र कुमार के हलके ज्‍वाली में एक महिला के घर से कांगड़ा विजीलेंस ने छापेमारी कर 724 पेटी संतरा दारू जब्‍त की हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान पकड़ी गई ये बड़ी खेप हैं।

दिलचस्‍प ये है कि ये दारु ज्‍वाली पुलिस नहीं पकड़ पाई बल्कि विजीलेंस ने ये दारू पकड़ी हैं। अमूमन विजीलेंस भ्रष्‍टाचार से जुड़े मामलों में ही हाथ डालती हैं।

एसपी विजीलेंस कांगड़ा बलबीर सिंह के मुताबिक विजीलेंस को गुपत जानकारी मिली थी कि ज्‍वाली की स्‍वर्णा देवी के घर पर संतरा शराब की बड़ी खेप उतरी हैं।इस पर विजीलेंस की टीम ने घर पर दबिश दी तो वहां से देशी शराब संतरा ब्रांड की 724 पेटियां बरामद की गई।

विजीलेंस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत  स्‍वर्णा देवी व चैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

एसपी के मुताबिक इस शराब की बाजार में कीमत 20 लाख रुपए के करीब हैं।

हालांकि ये शराब चुनाव प्रचार के दौरान बांटी जानी थी या नहीं इस बावत कोई खुलासा जांच अधिकारियों की ओर से नहीं किया जा  रहा हैं। इसके अलावा ये कहां से खरीदी गई व जिससे खरीदी गई उसके खिलाफ भी कोई कार्यवाही की जाएगी ये भी नहीं बताया गया हैं।

एसपी के मुताबिक ये सब पहलु जांच के दौरान जांचे -परखे जाएंगे।

अमूमन एक तय सीमा के बाद कोई भी बिना परमिट के शराब न खरीद सकता है और न ही उसका भंडारण कर सकता हैं लेकिन ये काम धड़ल्‍ले से हो रहा हैं।