दुबई। सउदी अरब की एक शरीया अदालत ने बलात्‍कार की शिकार महिला को 90 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले का जब इस महिला  के वकील ने विरोध किया तो अदालत ने सजा को दुगुना कर दिया। इस महिला के साथ लोगों ने रेप किया था।महिला को 180 कोड़ के साथ छह महीने की जेल की सजा भी सुनाई गई है।

महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाने वाले न्‍यूज पोर्टल द कलेरियन प्रोजेक्‍ट के हवाले  से   22 सितंबर को रिपोर्ट की गई खबर के मुताबिक इस महिला को पहले गैंग रेप की  शिकार होने के दोषी ठहराया गया और किंगडम आफॅ सउदी अरबिया  के कड़े कानून  के  तहत 90 कोड़े मारने की सजा दे दी गई ।

 

किंगडम के जनरल कोर्ट ने माना कि ये महिला स्‍कूल के अपने पुराने साथी साथ आटोमोबाइल में  बैठी। इस व्‍यक्ति के साथ  उसका खून का रिश्‍ता नहीं था। इसलिए इस महिला ने शरीया कानून  का उल्‍ल्‍ंघन किया।

शिकार महिला के वकील अब्‍दुल रहमान अल लहम ने अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय से इस महिला को सजा से मुक्‍त करने का आहवान किया है। वकील नेअंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय से कहा कि कम से अपील करने का दबाव सउदी सरकार पर डाला जाए।

सउदी अरबिया के जस्टिस मंत्रालय ने दलीलदीहै कि महिला की सजा  इसलिए बढ़ाई गई है क्‍योंकि उसके वकील ने  दुनिया के समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से बात की। अगर कोई आपति है तो सिस्‍टम में अपील का प्रावधान है।

मंत्रालय के मुताबिक  महिला के खिलाफ आरोप साबित हो गए है।वोकार में किसी अजनबी के साथ घूम रही थी।

इस महिला पर 2006 में  तब हमला किया गया था  जब वो स्‍कूल  में रहे उसके पुरुष छात्र  साथी से तस्‍वीर लेने की कोशिश कर रही थी।

तभी उसके पहचान वाले के वाहन से दो और लोग कार में आ गए और महिला और उसके साथी को अनजान स्‍थान  पर ले गए।यहां पांच और आदमी आ गए।यहीं पर इन सात लोगों ने इस महिला के साथ रेप किया।द क्‍लेरियन प्रोजेक्‍ट ने ये भी रिपोर्ट कियाहै कि महिला के साथी  को पीटा गया।

इसके बाद महिला के वकीलअब्‍दुल अललेहमान  को महिला की पैरवी करने से रोक दिया है।उसका लाइसेंस जब्‍त कर लिया है।