शिमला। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार बालीवुड अभिनेता व कांगेस नेता राजबब्बर ने मोदी सरकार को सेना के पराक्रम पर राजनीति करने को लेकर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पुलवामा में देश के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए लेकिन आज तक साढ़े तीन सौ किलोग्राम आरडीएक्स कहां से आया इसका पता ये सरकार नहीं लगा पाई है। आज तक पुलवामा हमले के किसी भी अपराधी को पकड़ा तक नहीं गया है।
ठियोग के पोटेटो ग्राउंड में चुनावी जनसभा में राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार को श्रीलंका सरकार से सीखना चाहिए जिसने पांच दिनों के भीतर वहां आतंकी हमले करने वालों को पकड़ लिया था। आज तक कोई भी जांच नहींहुई। ये सरकार क्या देश की सुरक्षा करेगी जो ये पता नहीं लगा पाई कि पुलवामा हमले में आरडीएक्स लाने के पीछे कौन थे, यह कहां से आया था। उन्होंने कहा कि किस फौज की बात करते है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सेना की बात करते है। ये मोदी सेना तो भक्तों की सेना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना शेख चिल्ली से भी की और डिजिटल कैमरे को लेकर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार ने सता छोड़ी थी तो देश पर 50 लाख हजार करोड़ का कर्ज था जो अब पांच सालों में बढ़कर 82 लाख हजार करोड़ हो गया है।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मोदी सरकार पर सेब उत्पादकों के साथ धोखा करने का इल्जाम लगाया व कहा कि मोदी ने वादा तो सेब के आयात शुल्क को बढ़ाने का किया था लेकिन पांच सालों में बाहर से बरोकटोक सेब का आयात होता रहा । जिससे प्रदेया के सेब उत्पादकों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जो वादे प्रधानमंत्री ने किए थे वह उन पर बहस करने से भग रहे है।
ुइस मौके पर राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मुददों पर बात करने के बजाय गुमराह करने की राजनीति कर रहे है। वह किसानी, बेरोजगारी जैसे मुददों से भाग रहे है। उन्होंने प्रधनमंत्री को सेनपा के नाम पर राजनीति करने पर घेरा व कहा कि आजादी के बाद कांगेस शासन में सेना ने कई जंग जीती लेकिन कभी भी किसी भी प्रधानमंत्री ने सेना के नाम पर राजनीति नहीं की।
जनसभा को प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अलावा बाकी नेताओं ने भी संबोधित किया।
याद रहे कि ठियोग में आज पार्टी की राष्टÑीय महासचिव प्रियंका गांधी का आना था लेकिन ग्राउंड छोटा होने की वजह से उन्हें यहां पर जनसभा करने की मंजूरी नहीं मिली। ऐसे में पार्टी ने राजबब्बर को तैयार किया।
(2)




