शिमला । ईसाइयों के सबसे बड़ त्‍योहार बड़े दिन के मौके पर प्रदेश में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की है। इसके बाद 26 दिसंबर को भी इसी तरह बर्फबारी को लेकर पीली चेतावनी जारी की गई है। ईसाइयों के सबसे बड़े त्‍योहार बड़े दिन के मौके पर प्रदेश की राजधानी में सैलानियों का हुजूम लगता है जो नए साल की पूर्व संध्‍या तक बढ़ता जाता है। इस बार राजधानी व प्रदेश के बाकी पर्यटन स्‍थलों पर सैलानियों का हुजूम अभी से लगा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से अब बर्फबारी को लेकर पीली चेताावनी जारी करने के बाद आने वाले दिनों में सैलानियों की आमद बढ़ने वाली है। इसी तरह प्रदेश में बर्फबारी की वजह से सर्दी भी बढ़ने वाली है।
आज प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहा लेकिन राजधानी में ठंडी हवाएं चलने की वजह से दिन का तापमान घट गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के दो दौर सक्रिय होने जा रहे है। पहला दौर 22 और 23 ताीख को सक्रिय होगा जबकि दूसरा दौर 26 दिसंबर से शुरू होकर आगे तक सक्रिय रहेगा। विभग के मुताबक अगले 48 घंटों में प्रदेश में आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है और जिला शिमला,किन्‍नौर, लाहुल स्पिति, चंबा, कुल्‍लू, और आसपास के इलाकों में 23 और 24 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और26 दिसंबर से बारिश की घनत्‍वता बढ़ सकती है और 26 से 28 दिसंबर को प्रदेश भर में हलकी से दरमियानी बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

इस दौरान जिला शिमला, किन्‍नौर, लाहुल स्पिति, कुल्‍लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और आसपास के इलाकों में दरमियानी से भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि बाकी हिस्‍सों में हलकी से दरमियानी बारिश हो
सकती है। 26 से 28 दिसंबर तक एक दो स्‍थानी पर बर्फानी तूफान के भी आसार है।

विभाग ने इस दौरान शिमला , किन्‍नौर,लाहुल स्पिति, चंबा, कुल्‍लू और मंडी में पानी, बिजली और संचार की समस्‍या से दो चार होने को लेकर आगाह किया है। इसके अलावा शिमला- तिब्‍बत सीमा और शिमला से केलांग , राष्‍ट्रीय उच्‍च मार्ग 21, चंडीगढ़ से शिमल के कई अन्‍य राज्‍य राजमार्गों के बाधित होने से सैलानियों व वाहन चालकों और लोगों को मुश्किलें आ सकती है।
विभाग ने हिदायतें जारी की है कि इस दौरान बाहर कम ही निकलें क्‍योंकि तापमान में गिरावट आने की वजह से अधिकांश भागों में शीत लहर चलने की संभावना है।

यही नहीं शिमला शहर व आसपास के इलाकों में बर्फबारी की संभावनाओं के बीच जाम लगने की संभावना है। विभाग ने शिमला,सोलन, किन्‍नौर, लाहुल स्पिति, कुल्‍लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा के जिला प्रशासन को आगाह किया है कि वह खराब मौसम के दृष्टिगत तमाम सुरक्षा इंतजामों का ख्‍शल रखे और 26 से 28 दिसंबर तक सैलानिध्‍यों की आवाजाही पर पूरी निगरानी रखे।