शिमला। मंडी संसदीय हलके से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के पास 22 करोड़, 51 लाख 55 हजार 804 रुपए की चल व अचल संपति है लेकिन दिलचस्प तौर पर उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनके खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दो मामलों में आरोपपत्र भी दायर हुए है।
उधर , सेना से बतौर ब्रिगेडियर सेवानिवृत व भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह ठाकुर के पास 9 करोड़ 37 लाख 91 हजार 534 रुपए की चल व अचल संपति है।यह खुलासा इन दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन के साथ भरे हलफनामें में खुद किया है।
प्रतिभा सिंह के पास 22 करोड़, 51 लाख 55 हजार 804 रुपए की चल व अचल संपति में से 7 करोड़ 53 लाख 65 हजार 659 रुपए की चल और 14 करोड़ 97 लाख 90 हजार 145 रुपए की अचल संपति हैं। उनके पास 3000 ग्राम के गहने और नग भी जिनकी कीमत 1 करोड़ 31 लाख 83 हजार 800 रुपए हैं।
उनके पति व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर 2 करोड़ 1 लाख 21 हजार 89 रुपए की चल संपति हैं। वीरभद्र सिंह का निधन हो चुका है। इसके अलावा सह वारिसों के नाम पर 3 करोड़ 61 लाख 35 हजार 456 रुपए की चल संपति है। वीरभद्र व सह वारिसों के नाम यह चल संपति प्रतिभा सिंह की संपति के अलावा है।
प्रतिभा सिंह ने 2020;21 को भरी सालाना आयकर रिटर्न में खेती से 13 लाख 27 हजार 64 रुपए की आय भरी है। जो कर कटौती के बाद दस लाख 80 हजार 620 दर्शाई गई है।
नई दिल्ली कक ग्रेटर कैलाश में उनके नाम 4 करोड़ 30 लाख का एक अपार्टमेंट हैं जिसे प्रर्वतन निदेशालय ने कुर्क किया हुआ है।
सीबीआइ ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 के तहत और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा13(1)(इ) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया था। सीबीआइ ने इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में 31 मार्च 2017 को आरोप निर्धारित कर दिए हैं।
इसके अलावा प्रर्वतन निदेशालय ने उनके खिलाफ धन शोधन अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने 22 सितंबर 2021प्रतिभा सिंह की एक करोड़ की एक एलआइसी और 42 लाख 22 हजार 74 रुपए की दूसरी एलआइसी कुर्क कर रखी है। सीबीआइ व इडी ने उनके पति की एक करोड़ की एलआइसी को भी कुर्क कर रखा है। यह सब खुलासा प्रतिभा सिंह की ओर से नामाकंन के साथ भरे हलफनामें में कर रखा है।
दूसरी ओर उनके खिलाफ चुनाव मैदान में भाजपा की ओर से उतारे गए प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशल सिंह ठाकुर के पास 9 करोड़ 37 लाख 91 हजार 534 रुपए की चल व अचल संपति है। इसमें से उनके पास 62 लाख 91 हजार 534 रुपए की चल जबकि 8 करोड़ 75 लाख अचल संपति है। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। उनके पास 7.62 बोर की एक पिस्तौल है। उनके पास 40 ग्राम सोने की तीन सोने की अंगुठियां और एक सोने की जंजीर है।उन्होंने 2014 में महेंद्रा स्कार्पियों गाड़ी भी खरीदी थी। खुशाल ठाकुर ने 4लाख 99 हजार रुपए बॉड व शेयरों में भी निवेश कर रखे हैं। उनकी पत्नी के पास दो सौ ग्राम सोने के गहने और एक करोड़ 15 लाख 94 हजार 776 रुपए बैंक खातों में जमा हैं। उनके नाम एक करोड़ 26 लाख 89 हजार रुपए की चल संपति है।
मड़ी संसदीय हलके से इन दो ही प्रत्याशियों मेंकांटे की टक्कर है और दोनों की ही शैक्षणिक योग्यता स्नातक हैं।
(48)