शिमला। राजधानी शिमला में आज दोपहर बाद कांग्रेस से भाजपा में गए लाहुल स्पिति के पूर्व कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर व पूर्व कांगेस नेता व अब भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की प्रेस कांफ्रेंस में एनएसयूआइ छात्रों ने नारेबाजी कर दी और रवि ठाकुर को कांफ्रेंस हाल से दूसरे कमरे में छिपाना पड़ा। दोनों ओर से जमकर नोकझोंक भी हुई । बाद में मामला शांत हो गया। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
इस मामले के बाद पूरे रिज को पुलिस छावनी में बदल दिया गया हैं।
आज दोपहर बाद लाहुल स्पिति से पूर्व कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर जिन्हें अब भाजपा ने लाहुल स्पिति हलके से टिकट दे दिया है व हाल ही में क्रास वोटिंग के दम पर जीते हर्ष महाजन आशियान रेस्तरां में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उधर, दूसरी ओर रिज पर वर्षा शालिका में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस के अग्रणी छात्र संगठन एनएसयूआइ ने रक्तदान शिविर लगा रखा था।
एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकूर ने reporterseye.com से कहा कि एनएसयूआइ का रक्तदान शिविर लगा हुआ था। उनके कर्यकर्ता शिविर में थे। तभी दूसरी ओर से एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं को उकसाया गया। उनकी ओर टिप्पणियां की गई और कुछ बोला जा रहा था। उसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता आशियाना में इनसे बात करने गए तो वहां पर नारेबाजी हो गई। अब मामला शांत हो गया हैं।
छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि इशारे कौन कर रहा था व वो (भाजपाइ) क्या बोल रहे थे इस बावत वीडियो को खंगाला जा रहा हैं। एफआइआर कराने जैसा कुछ नहीं हुआ हैं।
जाहिर है राजनीतिक स्थितियों ने हिमाचल को कहां पहुंचा दिया हैं
(70)