शिमला। हालीलाज कांग्रेस के वफादार व पूर्व पार्षद व कारोबारी इंद्रजीत सिंह ने आज पार्टी अध्यक्ष विनय कुमार और हालीलाज कांग्रेस के युवराज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया।
इंद्रजीत सिंह हालीलाज कांग्रेस के कोटे से जिला अध्यक्ष बने है। इनके अलावा मंडी से चंपा ठाकुर और कुल्लू से सेसराम भी हालीलाज कांग्रेस कोटे से जिला अध्यक्ष बनाए गए है। हालांकि अभी शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पदों को लेकर जंग चली हुई है।
शिमला ग्रामीण में सुक्खू सरकार में एक से बड़ कर एक धुरंधर है। इनमें हालीलाज कांग्रेस के युवराज विक्रमादित्य सिंह के अलावा पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शामिल है।
यही नहीं चौपाल से कभी कांग्रेस आलाकमान और हालीलाज कांग्रेस के चहेते रजनीश किमटा भी चाहते है कि कोई उनका मनमाफिक नेता शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विराजमान हो।
विक्रमादित्य सिंह व उनके समर्थक हालीलाज कांग्रेस के किसी वफादार को शिमला ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर विराजमान करने के लिए लॉबिंग कर रहे है वहीं दूसरी ओर सुक्खू खेमा अपने खेमे के किसी खास को इस पद पर बिठाना चाहते है।इसी को लेकर दोनों खेमों के कशमकश चली हुई है।
इसी तरह की स्थिति जिला किन्नौर की भी है। यहां पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की पसंद कोई और है तो उनका विरोधी किसी ओर को जिला कांग्रेस की कमान देना चाहता है। दोनों खेमों में सहमति नहीं बन रही है। नतीजतन कांग्रेस पार्टी कोई फैसला नहीं ले पा रही है।
किस नेताने क्या कहा
इंद्रजीत की ताजपोशी के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिये एकजुटता के साथ आगे आना है व सभी को उनको पूरा सहयोग देना है। पार्टी के किसी भी दिशानिर्देश का पालन करते हुए उन्हें उनके साथ हमेशा खड़े रहना है।
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। यहां से जो भी आवाज उठती है उसका संदेश पूरे प्रदेश व देश में जाता है।
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में शिमला शहर में संगठन मजबूती के साथ आगे बढेगा। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पार्टी हित व जनहीत में उन्हें कार्य करना होगा। शिमला शहर के नागरिक होने के नाते संगठन या लोगों के हित में जब भी उन्हें उनके किसी भी सहयोग की कोई जरूरत होगी वह उनके साथ खड़े होंगे।
वहीं शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते शिमला शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि राह कठिन है, संघर्ष करना है,आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है इसलिए संगठन के किसी भी आदेश पर वह उनके साथ हमेशा खड़े होंगे।
जबकिशिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इंद्रजीत सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वह पूर्व में पार्षद के तौर पर उनके सहयोगी रहें है। वह भले ही शिमला नगर निगम के महापौर है पर वह कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के नाते इंद्रजीत सिंह अब उनके नेता है।
ताजपोशी के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,पूर्व विधायक आदर्श सूद,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, के अतिरिक्त अमित नंदा, आंनद कौशल,जितेंद्र चौधरी,विनीत गौतम,धर्मेंद्र धामी, शिमला नगर निगम पार्षद ,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
(15)





