शिमला। मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र सिंह के लाडले व युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य की कमान में चक्‍कर में भाजपा मुख्‍यालय को घेरने गई युवा कांग्रेस की ब्रिगेड ने गुंडागर्दी का नंगा नाच खेला व  ईंट-पत्‍थरों से हमला कर  भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से घायल कर दिया।इस पत्‍थरबाजी में  गंभीर रूप से घायल जिला भाजपा उपाध्‍यक्ष  राजेश शारदा को आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ को रेफर कर दिया है । उनकी आंख में  गहरी चोट लगी है।कइयों के सिर फटे तो चक्‍कर में भाजपा  मुख्‍यालय के पास खड़े वाहनों को इन गुंडों ने तबाह कर दिया ।भाजपा मुख्‍यालय के शीशे तोड़  दिए गए ।उधर पुलिस  ने शाम को युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष  व सीएम के बेटे विक्रमादित्‍य,युवा कांग्रेस  व भाजयुमों कार्यकर्ताओं के खिलाफ दोनों ओर से 147,148 149 व 323  धाराओं के तहत मामले दर्ज किए है।

पथराव होने के बाद  इस तरह मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के लाडले विक्रमादित्‍य  की युवा  कांग्रेस और पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लाडले अनुराग ठाकुर के भाजयुमो के बीच हुई इस झड़प ने प्रदेश में  एक बार फिर खूनी राजनीति  की शुरूआत कर दी है। इससे पहले ध्‍वाला कांड की गूंज पूरे देश में गूंजी थी। राजधानी में स्थित भाजपा मुख्‍यालय पर हुई इस गुंडागर्दी  ने प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की पोल तो खोल ही दी है साथ में पुलिस  और गृह विभाग के अफसरों की मंशाए भी जाहिर कर दी है।

मोदी सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण को लेकर लाए गए  बिल के  खिलाफ मुख्‍यमंत्री के बेटे विक्रमादित्‍य की कमान में  युवा कांग्रेस की बिग्रेड सुबह भाजपा मुख्‍यलय कमलदीप पर प्रदर्शन करने के लिए कूच कर गई। उन्‍होंने  भाजपा मुख्‍यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।इस पर मुख्‍यालय  में पहुंचे भाजयुमो और भाजपा के पदाधिकारी और  कार्यकर्ता बाहर निकलने लगे ।इस बीच दोनों पक्षों में भिडंत हो गई  जो खूनी खेल में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उधर, आईजीएमसी के वरिष्‍ठ मेडिकल सुपरिटेंडेंट रमेश चंद ने शाम को कहा कि आईजीएमसी में चार लोग  आए थे जिनमें से राजेश शारदा भाजपा  जिला उपाध्‍यक्ष  को पीजीआई रेफर कर दियाहै उनकीआंख में गहरी चोट लगी है।  बाकी के तीन  में टांके लगे हैउन्‍हें छुटटी दी जा रही है।इस खूनी कांड के बाद युवा कांग्रेस की ओर से सुनीलकुमार और भाजपा की ओर से सचिव त्रिलोक जम्‍वाल ने बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज करने की अर्जी भेज दी है।भाजपा ने  अपनी अर्जी में वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्‍य,अतुल शर्मा,महेंद्र अस्‍थान और पार्षद संजय परमार व अन्‍यों केखिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।अतुल शर्मा और महेंद्र अस्‍थान वाइस चेयरमैन है।

 

वीरभद्र सरकार हो बर्खास्‍त, विक्रमादित्‍य  के खिलाफ हो मामला दर्ज-भाजपा

भाजपा मुख्‍यालय पर इस खूनी कांड के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍यपाल कल्‍याण सिंह से प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकारको तुरंत बर्खास्‍त करने की मांग की और इस सारे मामले की हिमाचल हाईकोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग की  है। भाजपा प्रवक्‍ता गणेश दत ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि ये युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्‍यालय पर सुनियोजित हमला था। ये भाजपा मुख्‍यालय नहीं पूरी पार्टी पर हमला है  और इस तरह किसी पार्टी के मुख्‍यालय पर हमला प्रदेश में पहली बार हुआ है।उन्‍होंने एलान किया कि भाजपा  इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी और शुक्रवार  को राज्‍यपाल को ज्ञापन देकर वीरभद्र सिंह सरकार को बर्खास्‍त करने  की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा और 31 जनवरी को सभी जिला मुख्‍यालयों पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

गणेश दत ने कहा कि युवा कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा मुख्‍यालय पहुंची महिलाओं तक को नहीं बख्‍शा उनके साथ बदतमीजी  व हाथापाई की गई। उन्‍होंने आरोप लगा दिया कि उन्‍होंने खुद एसपी शिमला डी डब्‍ल्‍यू नेगी को सुबह फोन परअंदेशा जताया था कि युवा कांग्रेस के लोग उनके कार्यालय  पर धावा बोल सकते है। इस पर डी डब्‍ल्‍यू नेगी ने कहा कि आप चिंता न करे पुलिस कोई हमला नहीं होने देगी। लेकिन इस बीच हमला हो गया और पुलिस के संरक्षण व सहयोग से हमला हुआ। उन्‍होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के साथ पुलिस भी हमलावरों में शामिल थी। यही नहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हमला करने से रोकने के बजाय पुलिसने भाजयुमो व भाजपाइयों पर ही लाठीचार्ज कर दिया।उन्‍होंने कहा कि एसपी व एएसपी हमला होने के बाद सीन पर उभरे।उन्‍होंने कहा कि धूमल ने डीजीपी संजय कुमार से बात की तो उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।गणेश दत ने कहा कि इससे साफ है कि प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था का क्‍या हाल है।

उधर, युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य  ने कहा कि युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी लेकिन भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने  उन पर हमला कर दिया।

फोटो केप्‍शन- भाजयुमो के प्रवक्‍ता करण नंदा के चेहरे से खून  निकलता हुआ,जिला भाजपा उपाध्‍यक्ष राजेश शारदा आंख पर हाथ रखते हुए।इन्‍हें पीजीआई रेफर कर दिया है।

फोटो स्‍पेशल अरेंजमेंट से