शिमला। प्रदेश की चार संसदीय सीटों के लिए 19 मई को 53 लाख 30 हजार 154 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें से 1 लाख 52 हजार 390 मतदाता ऐसा है जो पहली बार अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे । 13 लाख 34 हजार 823 मतदाता तीस साल से कम उम्र के हैं। मायने यह कि इस बार 25 फीसद युवा मतदाता है।
मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बार 27 लाख 24 हजार 111 पुरूष और 26 लाख 5 हजार 996 महिला मतदाता है।
इसके अलावा 47 मतदाता तृतीय लिंग के है। इनमें 1381 महिलाओं समेत 68028 सर्विस मतदाता भी है। इस बार 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
देवेश कुमार ने कहा कि मंडी ,हमीरपुर व लाहुल स्पिति जिला में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं से ज्यादा है। उन्होंने आज चुनाव से संबंधित जुड़े तमाम आंकड़े जारी किए।
कांगड़ा में सबसे ज्यादा मतदाता ,हमीपुर दूसरे नंबर पर
संसदीय हलकावार आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता कांगड़ा संसदीय हलके में है। यहां पर 14 लाख 27 हजार 338 मतदाता है इनमें से 7 लाख 27 हजार384 पुरूष, 6 लाख99 हजार 934 महिला मतदाता हैव 20 मतदाता तृतीय लिंग के है। इसके बाद हमीरपुर संसदीय हलकें में 13लाख 62हजार 269
मतदाता है । इनमें 6लाख91 हजार683पुरूष,6लाख 70 हजार 579 महिला मतदाता है। सात तृतीय लिंग के मतदाता है। मंडी संसदीय हलके में 12 लाख 81 हजार 462 मतदाता है। इनमें से 6 लाख 50 हजार796 पुरूष और 6 लाख 30 हजार 661 महिला मतदाता है। पांच तृतीय लिंग के मतदाता है। भौगोलिक स्तर पर मंडी देश का दूसरा सबसे बड़ा संसदीय हलका है।
शिमला संसदीय आरक्षित हलके में 12 लाख 59 हजार 85 मतदाता है। इनमें 6 लाख 54 हजार248 पुरूष व 6 लाख 4 हजार 822 महिला मतदाता है। 15 मतदाता तृतीय लिंग के है। कांगड़ा संसदीय हलके में 1874 मतदान केंद्र,मंडी में 2079,हमीरपुर में 1764 और शिमला संसदीय हलके में 2006 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा सात सहायक केंद्र भी बनाए गए है।
373 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
देवेश कुमार ने कहा कि 7723 मतदान केंद्रों में से 373 मतदान केंद्र अति संवेदनशील है जबकि 946 संवेदनशील पाए गए है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश में 207 उड़न दस्ते,207 स्थिर निगरानी टीमें ,77 सहायक व्यय पर्यवेक्षक,134 वीडियो निगरानी टीमें,70 वीडियो दृष्य टीमें,72 गणना टीमें गठित किए गए है। इसके अलावा 9 जनरल पर्यवेक्षक,पांच व्यय पर्यवेक्षक और दो पुलिस पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए है। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र की ओर से प्रदेश को केंद्रीय सुरक्षा बलोें की 47 टुकड़ियां भेजी जी रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस के जवान दूसरे प्रदेशों में चुनाव डयूटी पर गए है। ऐसे में अगर ये जवान वापस नहीं आते है तो उतराखंड व हरियाणा से 32 सौ गृह रक्षकों की मांग की गई है।
देवेश कुमार ने कहा कि इस बार 7730 पीठासीन अधिकारी,23190 मतदान अधिकारी नियुक्त् किए गए ।
999 मतदाता ऐसे जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा
इस बार केचुनावो ंमें 999 ऐसे मतदाता है जिनकी उम्र सौ साल से ज्यादा है। देवेश कुमार ने कहा कि इनके लिए खास इंतजाम किए गए है। बुजुर्गों वविकलांग मतदाताओं के लिए सात सहायक मतदान केंद्र भी स्थपित किए गए । बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में 136 मतदान कें द्रों के संचालन महिलाओें क ओर से किया जाएगा जबकि 10 मतदान केंद्र विकलांगों की ओर से संचालित किए जाएंगे।
ताशीगंग दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र
लाहुल स्पिति में ताशाीगंग भारत ही नहीं दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। यह समुद्र तल से 15 हजार256 फुट की ऊंचई पर स्थित है। यहां पर कुल 49 मतदात है। यहां के लिए भी खास इंमजाम किए गए है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि कांगड़ा संसदीय हलके के बड़ा भंगाल से लोग नीचे बीड़ में आ जाते हैं लेकिन बुजुर्ग वहीं रहते है। चुनाव आयोग ने इनके लिए बड़ा भंगाल में एक सहायक मतदान केंद्र बनाया है व यहां पहुंचने के लिए हेलीकापटर का इंतजाम भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 लाख 25 हजार 147 घरों पर वोटर गाइड मुहैया कराई जाएंगी व मतदान से एक दिन पहले व मतदान वाले दिन भी एसएमएस के जरिए मतदान करने की अपील की जाएगी।
साढ़े आठ करोड़ की शराब व सवा करोड़ की ड्रग्स बरामद
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद से साढ़े आठ करोड़ रुपए की शराब बरामद की गई है। पुलिस व आबाकाी विभाग ने इस दौरान 9 लाख 74 हजार 835 लीटर शराब बरामद की है जबकि एक करोड़ 28 लाख 997 रुपए की ड्रग्स और 21 लाख 88 हजार 565 रुपए की नगदी बरामद की है।
डीसी कांगड़ा पर अभी कोई कार्रवाई नहीं
देवेश कुमार ने कहा कि नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के नामांकन के दौरान ज्यादा लोगों के अंदर आ जाने व वहां पर जलपान कराने के मामले पर जिला चुनाव अधिकारी कांगड़ा से जवाब मांगा गया था। इस पर जिला चुनाव अधिकारी ने वहां तैनात डीएसपी से जवाब तलब कियसा था। दोनों रिपोर्ट मुख्य चुनाव अधिकारी के पास पहुंच गई है व इस मामले में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।
गुजरात से मंगाई 2200 ईवीएम
मंडी संसदीय हलके में 17 प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने की वजह से वहां पर दो-दो ईवीएम रखी जाएगी। इसके लिए 2200 ईवीएम गुजरात से मंगाई गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि इसके चुनाव विभाग की टीम को गुजरात भेज दिया गया है और छह मई तक ये ईवीएम आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार मंडी संसदीय हलके में दो दो ईवीएम लगेगी। इसके लिए चुनाव स्टाफ को खास तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर व कांगड़ा संसदीय हलको में सबसे ज्यादा सर्विस मतदाता है।सर्विस मतों को गिनने के लिए इस बार बीस-बीस सहायक चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन मतों की गिनती ईवीएम के साथ साथ ही जाएगी। पिछल्ली बार एक ही एआरओ की डयूटी लगी थी। इसलिए मतपत्रों को गिनने में देरी लगी थी। इस बार खासतौर पर चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी गई थी।
(1)




