शिमला। मोदी सरकार की चुनावी बॉंड योजना की आंच हिमाचल तक भी आ पहुंची है। देश के नामी अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ की खबर के मुताबिक ये 1098 करोड़ रुपए का ठेका आंध्रप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद सी एम रमेश की कंपनी इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (इपीसी)को हिमाचल में सुन्नी पन बिजली परियोजना का ठेका मिला था। ठेके मिलने के बाद कंपनी पहले पांच करोड़ के बॉंड खरीदे व उसके बाद 40 करोड़ के बॉड और खरीदे।
‘द हिंदू’ अखबार की रपट के मुताबिक रितविक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 31 मार्च 1999 को हैदराबाद में बनाई गई थी । इसकी कंपनी इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (इपीसी) को 14 जनवरी को 2023 को सुन्नी डैम का ठेका दे दिया गया था।
इस ठेके के मिलने के दो सप्ताह बाद ही रितविक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 27 जनवरी 2023 को एक –एक करोड़ के पांच बॉंड खरीदे। इसके तीन महीने बाद 11 अप्रैल 2023 को इस कंपनी ने 40 करोड़ के और बॉंड खरीदे।
अब इस मामले में हिमाचल में भी जानकारियां जुटाई जाने लगी हैं।
बहरहाल जब से चुनावी बॉंड का जिन्न बाहर निकला है तब से हिमाचल का कहीं जिक्र सामने नहीं आया था लेकिन अब ‘द हिंदू’ अंग्रेजी अखबार ने ये खुलासा कर सबको चौंका दिया हैं। अब साल उठाए जा रहे है कि ये ठेका कहीं असल लागत से कई गुना ज्यादा लागत पर दो नहीं दे दिया गया हैं।
सुन्नी डैम का निर्माण संयुक्त उपक्रम एसजेवीएनएल की ओर से किया जा रहा हैं। इसमें हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी है। इसके अलावा जनता के शेयर भी हैं। अब ये मामला जांच के घेरे में आ गया है।
साभार – द हिंदू
(429)



