नई दिल्‍ली/शिमला। मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र व हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष विक्रमादित्‍य सिंह से दिल्‍ली में  पूछताछ  की। खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। सूत्रों के मुताबिक इडी विक्रमादित्‍य से वकामूला चंद्रशेखर से हुए लेनदेन व दिल्‍ली में खरीदे फार्महाउस के लिए पैसा कहां से आया इसका राज  से उगलवाना चाहती ।

इडी की ओर से की जा रही पूछताछ को मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके करीबी अफसर दिन भर मानिटरिंग  करते रहे।हालांकि इडी ने दिल्‍ल्‍ी हाईकोर्ट में पहले ही कह रखा है कि वो इस समय विक्रमादित्‍य को अरेस्‍ट नहीं करेगी। इस बावत विक्रमादित्‍य ने  दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

इससे पहले इसी मामले में उनकी मां व पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह से भी इडी पूछताछ कर चुकी है। जबकि मनी लाड्रिंग के इस मामले में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के एलआईसी एजेंट आनंद चौहान  एक लंबे समय से जेल में है। उन्‍हें जमानत नहीं मिल रही है।उनको लेकर इडी ने अदालत में चालान भी पेश कर दिया है।

इडी को संभवत: इस मामले में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी पूछताछ करनी है।

उधर,अय से अधिक संपति मामले में सीबीआई ने दिल्‍ली हाईकोर्ट से चालान पेश करने की इजाजत मांग

रखी है। वीरभद्र सिंह ने इस मामले में सीबीआई की एफआईआर को रदद करने व उसके क्षेत्राधिकार को लेकर अर्जी दाखिल कर रखी है। दिल्‍ली हाइकोर्ट में इस मामले को लेकर डे टू डे सुनवाई चल रही है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई 3 अक्‍तूबर सोमवार को होनी है।

बहरहाल सीएम का पूरा परिवार इडी व सीबीआई के शिकंजे में हैं। लेकिन अभी तक एलआईसी एजेंट आनंद चौहान के अलावा कोई भी इस मामले में अरेस्‍ट नहीं हुआ है।ये दिलचस्‍प है।

आठ घंटे की लंबी पूछताछ  के  बाद  विक्रमादित्‍य ने पलटवार किया व कहा कि वो अदालत से बरी होकर आएंगे। एजेंसियांबदले की भावना

से केवल कांग्रेस  का नेताओं का निशाना बना रहे है।उन्‍होंने कहा कि बंसल के परिवाार  के ससाइड करने से  क्‍लीयर होगया है कि बदले की भावना  से ये सब हो रहा है। आज इनकी सरकार है कल कांंग्रेस की सरकार आएगी तो क्‍या हिसाब बराबर नहीं होगा। यह गलत है।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के अगले साल इलेक्‍शन है कांग्रेस को इन केसों से  लाभ होगा।न्‍यापालिका पर भरोसा है।न्‍याय होगा।उन्‍होंने  कहा कि देश व कई प्रदेशों से भ्रष्‍टाचार   की आहटें आ रही है लेकिन कांग्रेस के ही नेता पकड़े जा रहे है।