शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डयूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल को कांगेस की चंबा से जीत कर आई एकमात्र महिला विधायक,पूर्व मंत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव आशा कुमारी ने चांटा जड़ दिया। महिला कांस्टेबल ने भी पलटवार किया और आशा कुमारी के मुंह पर चांटा मार दिया आशा कुमारी ने फिर चांटा मारा उस पर महिला कांस्टेबल ने फिर पलटवार किया लेकिन वो चूक गई। आशा कुमारी दाएं हाथ से तो महिला कांस्टेबल बांए हाथ से काम पर लगी रही। दोनों ओर से चटाचट लगी रही।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ये सब चंद पलों में घटित हो गया। जब तक स्थिति को संभाला जाता तब तक सब कुछ हो चुका था। आशा कुमारी के साथ पूर्व मंत्री व सोलनसे जीत कर आए कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद थे।
प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांगेस पार्टी की हार-जीत का लेखा जोखा लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आए हुए थे। वह मुख्यालय में अंदर जा चुके थे।
बाहर डयूटी पर पुलिस तैनात थी और उन्हें अंदर जाने वालों की सूची दी गई थी। बताया जा रहा है उस सूची में आशा कुमाीइका नाम नहीं था। ऐसे में महिला पुलिस ने आशा कुमारी को अंदर जाने से रोक दिया। इस पर महिला पुलिस और विधायक आशा कुमारी के बीच बहस हो गई।
इस बीच गुस्से में आई आशा कुमारी ने मलिा कांस्टेबल को चांटा जड़ दिया। स्तब्ध महिला कांस्टेबल ने भी पलटवार कर दिया । इस पर आशा कुमारी ने फिर चांटा मारा। कांस्टेबल ने फिर पलटवार किया तब तक बीच बचाव हो गया। महिला कांस्टेबल ढली थाने में तैनात हैं।
मामले में आगामी कार्यवाही अभी होनी हैं।
(4)