शिमला। भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली हुई जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नीलम सरकेक ने टिकट के लिए दावा ठोक दिया। वह प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महासचिव पवन राणा और पार्टी महासचिव त्रिलोक जम्वाल से मिली व उनको आवेदन दिया । तीन बार जिला परिषद सदस्य रही नीलम सरकेक एक अरसे से टिकट की दावेदार रही है लेकिन पूर्व विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद उन्होंने अपना दावा मजबूत कर दिया है। साथ ही पार्टी को वह यह भी संकेत दे रहीहै कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतर जाएंगी।
सरकेक ने कहा कि वह 1987 से भाजपा में है व एक बार बघार पंचायत की प्रधान रह चुकी है। जबकि तीन बार जिला परिषद सदस्य बन चुकी है। वह जिला परिषद के हाल ही में हुए चुनावें में हार गई थी। उनका कहना है कि उनकी हार भितरघात की वजह से हुई। नीलम सरकेक की दावेदारी की वजह से भाजपा में जुब्बल कोटखाई विधानसभा का उपचुनाव मुश्किल हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनका खेमे बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट देने की हिमायत कर रहे है । जबकि मुख्यमंत्री जयराम का खेमा व भाजपा की ओर से उप चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारदवाज नीलम सरकेक या अन्य किसी कार्यकर्ता को टिकट देने के हिमायती है।सरकेक और बरागटा में राजनीतिक तौर पर छतीस आंकडा रहा है। इसी तरह सुरेश भारदवाज और बरागटा में भी तनातनी चलती रही थी। लेकिन चेतन बरागटा के साथ पार्टी किस तरह का सलूक करती है यह अभी देखा जाना है।
उधर,भाजपा की ओर से टिकट के कई दावेदार हो गए है। ऐसे में यह तय नहीं हो रहा है कि किसे टिकट मिलेगा। सरकेक कहती भी है कि पार्टी टिक आवंटन को लेकर जितनी देरी करेगी पार्टी को उतना ही नुकसान होगा।
कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक रोहित ठाकुर प्रचार में जुट गए है। वह रोजाना जगह-जगह जाकर बैठकें कर रहे हैं और भजपाइयों को कांग्रेस में शामिल करा रहे हैं।
रोहित लोगों के बीच दलील दे रहे हैं कि भाजपा की सरकार व संगठन ने नरेंद्र बरागटा के लिए कुछ नहीं किया । बरागटा सरकार व संगठन से साढे तीन सालों तक लडते ही रहे । उनकी जगह कोई और आएगा तो सरकार व संगठन उसका कितना साथ देगी। ऊपरी शिमला के लोगों को जयराम सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पहले ही नराज कर रखा है।
याद रहे रोहित ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर के पोते है। ऐसे में चेतन बरागटा को लेकर परिवारवाद व वंशवाद का नारा भी उनके विरोधी चला रहे है। सरके क भी कहती है कि कांग्रेस में परिवाद चलता ही है। लेकिन भाजपा अलग पार्टी है। चेतन बरागटा तो कोविड के दौरा शिमला में मास्क और सेनेटाइजर बांटते रहे थे स्थनीय स्तर पर तो वह ही लोगों के बीच काम करती आ रहीहै और जमीनी स्तर से जुडी है।समझा जा रहा है कि सरकेक को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारदवाज का भी वरदहस्त प्राप्त है।
सरकेक का कहना है कि प्रदेश में तीन उपचुनाव है ऐसे के कम से कम एक सीट से तो महिला को टिकट मिलना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हाल ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महासचिव बनी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा से भी इस बावत संपर्क कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी उनका संपर्क नहीं हो पाया है।
(35)