शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वेंटिलेटर खरीद धांधली को लेकर बेनामी पत्र लिखने वालों के खिलाफ सरकार की ओर से आपराधिक मामला दर्ज करने व मानहानि का मुकदमा दायर करने का एलान किया है। उन्होंने कहा सरकार इस मामले में तह तक जाएंगी व अगर वह आदमी पाताल में भी होगा तो कोशिश की जाएगी उसे ढूंढ कर लाया जाए।
राजधानी में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जयराम ठाकुर ने मीडिया के लोगों से भी इस बावत सहयोग मांगा। इस बेनामी पत्र में लिखा गया है सरकार ने जो वेंटिलेटर खरीदे है वह ढाई लाख रुपए का है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपए का तो वेंटिलेटर का ढांचा ही मिलता है।
इसके अंदर बाकी भी उपकरण होते है। सरकार ने जो वेंटिलेटर खरीदे है उसी कीमत पर अन्य राज्यों ने भी खरीदे है।
जयराम ने कहा कि उन्हें रोजाना पांच- सात बेनामी पत्र मिलते है । इनमें न नाम होता है और न ही पता।ये पत्र किसी अधिकारी और नेता के खिलाफ ऐसे लोगों की ओर से लिखे गए होते है, जिन्हें हिसाब चुकता करना होता है। उन्होंने कहा कि क्या इन सभी का संज्ञान लिया जाना चाहिए। जिस आदमी में सामने आकर इल्जाम लगाने का दम ही नहीं है ऐसे लोगों के साथ कैसे निपटना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के कांग्रेस व माकपा के नेता भी इन्हीं पत्रों को लेकर राज्यपाल के पास जा उरहे वह मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे है। उन्होंने कांग्रेस व माकपा के नेाओं को चुनौती दी है िक अगर वह आदमी आपके बीच है तो उसे सामने लाओ। हम सामना करने के लिए तैयार है।अगर कुछ तथ्य होंगे तो सरकार जांच करने को तैयार है।
जयराम ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। जो भी ऐसा करने की सोचेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले सेनेटाइजर घोटाले का जिक्र हुआ तो सरकार के बाद सचिवालय में एक अधीक्षक निलंबित कर दिया। जांच चल रही है और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इसी तरह निलंबित स्वास्थ्य निदेशक से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ तो सरकार ने मामला दर्ज किया। जांच एजेंसी पड़ताल कर रही है। निदेशक को निलंबित किया गया। जयराम ने कहा कि ऐसा फैसला वही सरकार कर सकती है, जिसकी नीयत साफ हो।
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कांगेस पार्टी भी दावा कर रही है उसने मास्क व अन्य सामान लोगों को बांटे है। लेकिन कहीं ये नजर तो आ नहीं आ रहे है।
आलाकमान के इशारे का इंतजार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्री पद भरने के लिए आलाकमान की हरी झंडी का इंतजार है। हालांकि मंत्रिमंछल िवस्तार को लेकर अभी ज्यादा जल्दी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। ये सारी वस्तुस्थिति पार्टी आलाकमान के समक्ष रखी है। जैसे ही उपयुक्त समय आएगा और आलाकमान इस बारे में हमसे चर्चा करेगी, सारी बातें सामने आ जाएंगी।
(1)