शिमला। सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा को भाजपा में शामिल करने की अटकलों के बीच सुजानपुर भाजपा राणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुजानपुर हलके से भाजपा प्रत्याशी रहे रणजीत सिंह राणा ने कहा कि मीडिया में अटकलें चल रही हैं कि राजेंद्र राणा भाजपा में शामिल हो रहे हैं लेकिन उन्हें कोई पार्टी में नहीं लेगा।
भाजपा प्रत्याशी रहे रणजीत राणा ने दावा किया कि भाजपा उसूलों वाली पार्टी है और वह ऐसे बगावती आदमी को कभी भी भाजपा में शामिल नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कभी इधर छलांग लगा रहे हैं कभी उधर छलांग रहे हैं।जो अपनी ही सरकार व मुख्यमंत्री से बगावत कर बैठे उसे भला कौन पार्टी में शामिल करेगा।
भाजपा को ऐसे आदमियों की जरूरत ही नहीं हैं। बगावती आदमी से कोई खुश नहीं रहता। भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसमें कोई पद की लालसा नहीं करता। भाजपा ने उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को टिकट दे दिया जबकि उन्होंने तो कभी टिकट मांगा भी नहीं था।
उन्होंने कहा कि इन दिनों विधानसभा चली हुई है और राजेंद्र राणा बाहर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। यह अनुशासनहीनता नहीं है तो क्या हैं। ऐसी अनुशासनहीनता कांग्रेस में ही चल सकती है।भाजपा पद के लिए नहीं देश के लिए काम करती है।
रणजीत राणा ने कहा कि राजेंद्र राणा की जमीन समाप्त हो गई है। उनके समर्थकों को हमने तोड़ दिया है। बाकियों को राज्यसभा चुनावों बाद तोड़ देंगे और अनुराग ठाकुर को चार लाख से ज्यादा मतों से जिताएंगे। उन्होंने दावा किया राजेंद्र राणा ने उनके लोग छिटक गए हैं।
यह पूछने पर कि अगर भाजपा आलाकमान ने राणा को भाजपा में शामिल कर ही दिया तो सुजानपुर बीजेपी क्या करेगी। भाजपा के प्रत्याशी रहे राणा ने कहा कि आलाकमान ऐसा कभी नहीं करेगा।
उधर सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने भी राजेंद्र राणा के बीजेपी में शामिल करने का विरोध किया हैं।उन्होंने कहा कि इसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।
चंडीगढ़ में आप में शामिल होंगे राणा
भाजपा नेता रणजीत सिंह राणा ने दावा किया राजेंद्र राणा चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। उनके तमाम रिश्तेदार वहीं पर है और घर भी वहीं पर हैं। बीते रोज जो शक्ति प्रदर्शन हुआ वो आम आदमी पार्टी को दिखाने के लिए ही था। यहां तो वह आप में जाने के लिए छलावा कर रहा हैं।
(158)






