शिमला। हिमाचल प्रदेश की जमीन को लाहुल स्पिति के साथ लगती सीमा पर केंद्र शासित प्रदेश लददाख (पहले जम्मू कश्मीर) ने हड़प लिया हैं।
अब लददाख केंद्र की बीजेपी सराकर के अधीन आ गया हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का लदाख में तैनात प्रशासन इस मामले को सुलझाने के लिए आगे नहीं आ रहाहैं।
प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज लाहुल स्पिति के विधायक रवि ठाकुर की ओर से पूछे एक प्रश्न के जवाब में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि लाहुल स्पिति के सरचू और शिंकुला में sheet No. 52H/I and 52 H/9 में 2014 में जमीन पर कब्जा कर लिया था।
इस मसले को सुलझाने की पहले करते हुए पहले जम्मू कश्मीर सरकार व अब केंद्र की मोदी सरकार और सर्वे आफ इंडिया के समक्ष उठाया गया।
जगत सिंह नेगी लिखित में सदन में कहा कि लददाख प्रशासन इस मामले में या तो लापरवाही भरा रवैया अपना रहा है या देरी करने वाला रवैया अपना रहा और मामले को सुलझानले के लिए आगे नहीं आ रहा हैं।
हिमाचल सरकार की ओर से अंतरराज्यीय सीमा को सर्वेयर जनील औफ इंडिया के सर्वे मेप के मुताबिक निशानदेही करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है लेकिन लददाख इस मामले में सहयोग नहं कर रहा हैं।
नेगी ने अपने जवाब में दावा किया कि सर्वे आफ इंडिया की ओर से अगस्त और अक्तूबर 2023 में निशानदेही के लिए दो तिथियां निर्धारित की गई लेकिन दोनों ही बाद लददाख प्रशासन निशानदेही में भागीदार बनने नहीं आया।
नेगी ने कहा कि सरचू में अस्थाई चौकी स्थापित करने के लिए मंजूरी दे दी है और वन विभाग ने शिंकुला में ट्रेक्टर हट बनाने के लिए पांच लाख की रकम मंजूर कर दी हैं।
(25)




