शिमला। प्रदेश के खाते से नौ अप्रैल को खाली हो रही राज्यसभ सीट के लिए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने आज विधानसभा सचिवालय में अपना नामाकंन दाखिल किया। नामाकंन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख थी। ऐसे में उनक ा निर्विरोध राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हो गया है।
इंदु गोस्वामी ने विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार व मंत्रिमंडल के अधिकांश मंत्रियों की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी व विधान सचिव को नामाकंन भर कर दिए व शपथ भी ली। सदन में बजट पर चर्चा की वजह से भाजपा के सभी विधायक और मंत्री नामाकंन के मौके पर नहीं पहुंच सके।
नामाकंन भरने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा ने एक आम महिला कार्यकर्ता को राज्यसभा भेज कर प्रदेश की लाखों-लाख महिलाओं का सम्मान किया है। प्राथमिकताओं कोलेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होनें कहा कि वह राज्य सरकार से मिलकर प्रदेश के विकास में पूरा सहयोग देंगी। वह पिछल्ले 36 सालों से भाजपा की कार्यकर्ता है ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व प्रदेश भाजपा के सहयोग की वजह से ही उनका नाम आलाकमान ने मंजूर किया है। पिछल्ले साल महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी कोई नाराजगी भाजपा से नहीं है। किन्हीं कारणों से इस्तीफा दिया था लेकिन अब उन्हें राज्यसभा भेजकर बड़ा सम्मान पार्टी ने दिया है। उन्हें महलाओं की ओर से बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी से विपल्व ठाकुर राज्यसभ की सदस्य थी। ऐसे में प्रदेश भाजपा व राष्टÑीय नेतृत्व ने दोबारा से किसी महिला को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया। भाजपा ने इस तरह एक बार फिर से महिलाओं का सम्मान किया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी सहयोग मांगा व उनके आग्रह को कांग्रेस पार्टी ने मान लिया व उनकी ओर से कोई नामाकंन नहीं भरा गया है। चुनाव अधिकारी की ओर से नामाकंन की छंटनी 16 मार्च को होगी और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते है। ऐसे में 18 मार्च को इंदु गोस्वामी को निर्विरोध घोषित कर दिया जाएगा।
91 लाख 39 हजार 744 रुपए की चल व अचल संपति
इंदु गोस्वामी के पास 91 लाख 39 हजार 744 रुपए की चल व अचल संपति है। नामाकंन के समय भरे गए हलफनामे के मुताबिक इनके पास 25 हजार नगदी है। 4 लाख 52 हजार का130 ग्राम सोना है। आठ लाख 90 हजार रुपए की हुंडई की वरना माडल की कार है। इस तरह कुल चल संपति 22 लाख 50 हजार 744 रुपए की है।
अचल सपंति में खरड़ मोहाली में तीन बीएचके का फलैट है। इसके लिए 16 लाख रुपए का कर्ज भी लिया । इसमें से 15 लाख 82 हजार 847 रुपए का कर्ज लौटाने को है। कांगड़ा के घनखेतर की जमीन समेत इनके पास 68लाख 89 हजार की अचल संपति है। इनके खिलाफ कहीं भी कोई भी मामला दर्ज नहीं है।
(2)