शिमला।कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार का काम रुक गया है। इसके पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है।वजह भी सरकारी है।
इस बावत आज राज्यसभा में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रश्न पूछा था। राज्यसभा में जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला हैं।
गोस्वामी के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय नागरिक उडउयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद में बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए हिमाचल सरकार से 369.82 एकड़ जमीन मुहैया कराने का आग्रह किया था । लेकिन राज्य सरकार की ओर से ये जमीन अभी तक एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को मुहैया नहीं कराई हैं।
मोहोल ने बताया कि नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी -2016 के तहत इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए मुफत जमीन प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और जमीन के अधिग्रहण के विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा भी राज्य सरकार की प्रदान करेगी।
याद रहे कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार का मसला एक अरसे से लटका हुआ है। असल मसला जमीन अधिग्रहण व मुआवजे का है।
(5)




