शिमला। कांग्रेस पार्टी ने इस बार हिमाचल से जिस शख्सियत को चुनाव मैदान में उतारा है उसकी सालाना आय को लेकर हिमाचल में तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।
कांग्रेस पार्टी ने देश के नामी वकील अभिषेक मनु सिंघवी को इस बार हिमाचल से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर रखा हैं। सिंघवीं अभी पश्चिमी बंगाल से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य है और उनका कार्याकाल आने वाले दिनों में समाप्त होने वाला हैं।
इतनी है सिंघवी की सालाना आय,खुद किया है खुलासा
64 साल के कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी मूल रूप से राजस्थान से है और उनका नाम देश के नामी वकीलों में शुमार हैं।
उन्होंने खुद खुलासा कर रखा है कि उनकी 2022 -23 में उनकी सालाना आय दस –बीस करोड़ नहीं हैं पचास करोड़ भी नहीं हैं बल्कि उनकी सालना आय तीन अरब 59 करोड़ 56 लाख 87 हजार 560 रुपए हैं। यह उन्होंने जुबानी नहीं कहा है बल्कि हलफनामें में इसका जिक्र किया हैं।
2021 -22 में उनकी सालाना आय 2 अरब 90 करोड़ 74 लाख 39 हजार 310 रुपए है जबकि 2020-21 में 1 अरब58 करोड़ 44 लाख 31 हजार 772 रुपए हैं।इसके अलावा 2019-20 में 1 अरब99 करोड़ 39 लाख 10 हजार 40 रुपए और 2018-19 में 2 अरब 5 करोड़ 43 लाख 6हजार 790 रुपए हैं।
ये अनकी अपनी सालाना आय है जबकि उनकी पत्नी ने 2018 -19 में अपनी सालाना आय 2 करोड़ 23 लाख 96 सौ रुपए दर्शाई हैं।
कांग्रेस की ओर से इस बार राज्यसभा भेजे जाने वाले प्रत्याशी इतने अमीर हैं।
(603)






