शिमला। चुनावी साल में हालीलाज कांग्रेस अब सांसद प्रतिभा के बाद विधायक विक्रमादित्य सिंह को राजनीतिक तौर पर मजबूत करने की मुहिम पर आ गया है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में विधायक विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भले ही विक्रमादित्य उनका सपुत्र है पर अब उन्होंने उन्हें जनता की झोली में जनसेवा के लिये डाल दिया है।
उधर इसी सम्मेलन में कांग्रेस विधायक आशाा कुमारी ने विक्रमादित्य सिंह को प्रदेश का भवष्यि करार देकर साफ कर दिया है कि हालीलाज कांग्रेस के मंसूबे किस तरह के है। आशा कुमारी और हालीलाज के बीच आपस में करीबी रिश्तेदारियां हैं।
इस मौके पर सासंद प्रतिभा सिंह ने महिलाओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग होने का आह्वान करते हुए कहा है कि आज देश व समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।उन्होंने कहा कि जिसने भी महिलाओं को कमजोर समझने की भूल की है उसे हमेशा ही मुंह की खानी पड़ी है।
आज कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशसक्तीकरण कोबढ़ावा दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्राम पंचायतों में महिलाओं को पचास फीसद आरक्षण का प्रावधान किया था।उन्होंने कहा कि आज महिला घर की चार दिवारी से बाहर निकल कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह इस क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के सपने विकास के कार्यों को पूरा करने के लिये वह खुद और विक्रमादित्य सिंह तन मन धन से काम कर रहें है।उन्होंने कहा कि भले ही आज वीरभद्र सिंह अब उनके बीच नही है पर उनके आदर्श और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को भारी जन समर्थन देने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही विक्रमादित्य उनका सपुत्र है पर अब उन्होंने उन्हें जनता की झोली में जनसेवा के लिये डाल दिया है।
इससे पूर्व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विधायक आशा कुमारी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा अब सब के सामने आ चुका है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है उससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब रसोई गैस गैस सिलेंडर 350 रुपए का मिलता था तो यही भाजपा जो आज सत्ता में आई है इसके लिये बड़े बड़े मगरमच्छी आंसू बहाते थे।आज यही सिलेंडर एक हजार से ऊपर चला गया है।
आशा कुमारी ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी दोनों ही भाजपा की देन है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 14 फीसद से ऊपर बेरोजगारी बढ़ गई है जबकि कांग्रेस के समय मे कभी भी यह आंकड़ा 4 या 5फीसद से ऊपर नहीं गया।उन्होंने प्रदेश में जयराम सरकार को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री बहुत ही कमजोर साबित हुए है।
।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति विजय का प्रतीक है जो न तो कभी कमजोर हो सकती है और न ही मजबूर।उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की सासंद प्रतिभा सिंह को चुनावों के दौरान उन्होंने उन्हें कमजोर और मजबूर बताने की जो कुचेष्टा की थी तो उन्होंने चुनाव जीत कर उन्हें और अन्य भाजपा नेताओं को बता दिया कि वह कितनी मजबूत है।
आशा कुमारी ने विक्रमादित्य सिंह की सराहना करते हुए कहा कि भले ही विक्रमादित्य सिंह उम्र में छोटे और पहली बार विधानसभा में आये है पर वह जिस प्रकार से लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मसलों को उठाते है उससे उनका परिपक्व झलकता है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के बाद अब विक्रमादित्य सिंह प्रदेश का भविष्य है।
मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने उनका प्रयास ग्रामीण क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का रहा है।।उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अब उनका घर है और यहां की समस्याओं को दूर करना उनका मुख्य कार्य है।
विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि वह क्षेत्र में किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर समान विकास कार्यों को अंजाम दे रहें है।उन्होंने कहा कि आज यह कार्यक्रम भी कोई राजनैतिक कार्यक्रम नही है।इस कार्यक्रम में टुटू ब्लॉक के सभी उन महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया है जो किसी भी दल से सम्बंध रखते हो।
इस अवसर पर यहां उपस्थित 100 महिला मंडलों को उनके महिला मंडलों की जरूरत के लिए 23-23 हजार के स्वीकृति प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
(18)