हमीरपुर।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिनने धूमल परिवार को तबाह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी को लेकर कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्याकाल में हमीरपुर की उपेक्षा की। सुक्खू का जनसभाओं में ये एलान करना धूमल परिवार के लिए राहत भरा है।
याद रहे संघ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा से मिलकर जयराम ठाकुर ने 2017 से 2022 तक के अपने कार्याकाल में धूमल परिवार को राजनीतिक तौर पर ठिकाने लगाने के तमाम इंतजाम किए थे। लेकिन धूमल और उनके बड़े पुत्र अनुराग ठाकुर सार्वजनिक तौर पर आज तक कहीं भी इस बावत जुबान तक नहीं खोल पाए थे।लेकिन आज मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयराम पर वो हमला कर दिया जो धूमल कभी नहीं कर पाए थे।हालांकि राजनीतिक तौर पर माना जा रहा है कि असल में सुक्खू का कहना है कि जयराम सरकार में धूमल की उपेक्षा की गई। चूंकि ऐसा वो सीधे नहीं कह सकते तो उनने हमीरपुर की आड़ ली।
इन जनसभाओं में सुक्खू ने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को भी शामिल नहीं किया गया। ये दीगर है कि सुक्खू जिला खुद मंडी के साथ क्या कर रहे ये सबको पता है।
उन्होंने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडलों को 1-1 लाख और 100-100 कुर्सियां देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंहिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की।
हालांकि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के दावे को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ आधारशिला रखी और इसके अलावा और कोई कार्य नहीं किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपए स्वीकृत किए और वर्तमान प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों से 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की।
उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता अर्नब सैनी और उनके कोच सुखदेव और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया।
कड़साई में जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने का अपना वादा निभाया है। जबकि केंद्र सरकार ने इसके एवज में हिमाचल प्रदेश पर कई वित्तीय बंदिशें लगा दी हैं।
विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने भी धमाक किया और कहा कि जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर का दौरा तक नहीं किया।
कैप्टन ने ये कह कर सनसनी फैला दी कि मौजूदा वर्तमान प्रदेश सरकार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं उनकी भ्रष्टाचार से बैकडोर एंट्री अब बंद कर दी गई है। ऐसे लोगों का काम प्रदेश की जनता को भ्रमित करना है, जनकल्याण से इनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में अग्निवीर भर्ती का मुद्दा उठाया जाएगा और केंद्र सरकार को उनके लिए 15 साल की सेवा और पेंशन लाभ का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
(36)






