शिमला। शिमला संसदीय हलके से मुख्यमंत्री सुक्खू के लाडलों ने ही नाक कटा दी। अभी सरकार को सत्ता में आए डेढ़ साल का ही वक्त हुआ है लेकिन जनता में इतनी बुरी तरह से सुक्खू के लाडलों की पकड़ कमजोर हो जाना कई सवाल खड़ा कर देता हैं। शिमला संसदीय हलके में अर्की विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुक्खू के लाडले विधायकों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इन्हीं के हलके से विनोद सुल्तानपुरी को सबसे ज्यादा बढ़त भाजपा को मिली हैं।पंद्रह हजार से ज्यादा बढ़त भाजपा के सुरेश कश्यप को इन्हीं के हलके से मिली हैं। यानी इनकी अर्की की जनता में पकड़ पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं। अर्की में कई लोग इन्हें सुपर सीएम व साइलेंट सीएम भी कहते हैं।कहा जाता है कि सुक्खू की तमाम फाइलों को यही पढ़ते हैं।पर ये जनता की नब्ज पढ़ने से मुंह मोड़ चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने अर्की में अपनोंं की एक जुंडली खड़ी करनी शुरू की है जिनका जनता से कोई ज्यादा वास्ता नहीं हैं।
सुक्खू के साथ-साथ आलाकमान में इनकी भी गजब की पकड़ हैं। पार्टी में इनके सहयोगी कहते भी है कि ये उसी पकड़ की अकड़ में रहते भी हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ इनका कैसा रिश्ता है ये भी साबित हो गया हैं। ये अर्की के ही लोग जानते है कि इन्हें किस तरह से विधानसभा के चुनावों में जिताया था।बहरहाल अब जो होना था वो हो चुका व इनकी कलई जनता ने दिल खोल के खोल दी हैं।
इसके अलावा दून से कांग्रेस विधायक रामकुमार हैं। ये भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बेहद लाडले विधायक हैं व सुक्खू की अगल –बगल में ही रहते आए हैं। सुक्खू ने इनको अपनी अगल-बगल में रखा जनता इसी से नाराज थी। इन्हें लेकर सुक्खू के मंत्री बंद कमरे में व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर सदन व बाहर बहुत कुछ बोल चुके है। इनके जयराम सरकार के सखाओं के साथ भी जुंडली रही ।लेकिन बाद में कुछ अनबन हुई तो विपक्ष इन पर टूट पड़ा। उसे तो टूटना ही था भीतर का सब उनसे साझा होता रहा था।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने संभवत:भ्रम पाल रखा है कि वो व इनके लाडले जो कुछ करते है उसकी भनक किसी को नहीं लगती । शायद ये भूल गए हैं कि जनता को पता चल जाता हैं।पूरी पता बेशक न चले पर अंदेशा तो हो ही जाता हैं। रामकुमार के हलके से भी भाजपा को तेरह हजार से ज्यादा की बढ़त हैं।
शिमला संसदीय हलके से ही सुक्खू के तीसरे लाडले विधायक है नाहन से अजय सोलंकी। सोलंकी ने नाहन में भाजपा के दिग्गज व स्मार्ट नेता राजीव बिंदल को हराकर सबको चौंका दिया था। लेकिन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को इनके हलके से आठ हजार के करीब मतों से भाजपा को बढ़त मिली हैं।से भी पूरी तरह से विफल हो गए।
यही नहीं कसुम्प्टी से मंत्री अनिरुद्ध सिंह जो मंत्रियों में सुक्खू के लाडलों में शूमार है वो भी अपनी पार्टी को बढ़त नहीं दिला पाए। छह हजार की बढ़त इनके हलके से भाजपा को हैं। इसके अलावा शिमला शहरी में पहले हालीलाज के लाडले व अब सुक्खू के सखा हरीश जनारथा और सुक्खू के लाडले नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी कांग्रेस को बढ़त दिलाने में नाकाम रहे हैं।
इसके अलावा नालागढ़ और शिमला ग्रामीण में तो हालीलाज कांग्रेस का दखल है व वहां से साढ़े 21 हजार की करीब मतों की बढ़त भाजपा को मिली है। ऐसे में सुक्खू राज में लाडलों के होते हुए ये सब हो जाए तो कांग्रेस का तो भगवान ही मालिक हैं।
(115)