शिमला। भारत के लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती को राष्ट्रीय एक्ता दिवस के तौर पर मनाए गए समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का मंच साझा करना आगामी राजनीति को लेकर कई संकेत दे गया हैं। बल्लभ भाई पटेल ने बेशक देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर दिया था लेकिन जयराम ठाकुर और वीरभद्र सिंह की जुगलबंदी भी अलग तरह का एकीकरण करने में जुटी हैं।
याद रहे कि जयराम ठाकुर पिछल्ले दस महीनों से वीरभद्र सिंह के प्रति बेहद उदार रहे है और वीरभद्र सिंह ने भी जयराम ठाकुर के खिलाफ ज्यादा मुखरता नहीं जाहिर की हैं।आज राजधानी के रिज पर आयोजित समारोह के मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री जयरम ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके बेटे आगे की पंक्ति में थे।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस समारोह में न्यौता देना व उनका अपने पुत्र विक्रमादित्य के साथ मंच पर मौजूद रहना कांग्रेस पार्टी ही नहीं भाजपा को भी आश्चर्य में डाल गया हैं।मौके की नजाकत को भांपते हुए इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत तक दे डाली की इस समारोह में कांग्रेस के बाकी नेताओं को भी आना चाहिए। वह व उनका पुत्र विक्रमादित्य सिंह ही इस मौके परमौजूद हैं। अच्छा होता अगर बाकी कांग्रेसी भी मौजूद होते।
बहरहाल ,इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पटेल को नेहरू के समांतर खड़ा करने की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की मुहिम को वीरभद्र सिंह के सामने ही मजबूती से आगे बढाया । मुख्यमंत्री ने कहा कि 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों में 15 में से 12 कांग्रेस समितियों ने सरदार बल्ल्भ भाई पटेल को नामांकित किया था। लेकिन महात्मा गांधी के आग्रह पर सरदार पटेल ने नेहरू के पक्ष में पद से त्याग पत्र दे दिया। यह पटेल की गांधी के प्रति सम्मान को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा कि अगर गांधी ने दखल नहीं दिया होता तो सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते और देश के सामने कश्मीर समेत बहुत सी समस्याएं नहीं होती।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पटेल ने सभी रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोया लेकिन इतिहास में उन्हें वह जगह नहीं मिली जिसके वह हकदार हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उन्हें श्रद्वाजंलि दी हैं।उन्होेंन कहा कि दुनिया अब जानेंगी कि जिसकी इतनी बड़ी प्रतिमा बनी हैं, उसका देश के लिए कितना बड़ा योगदान रहा होगा।
उन्होंने कहा कि यह मूर्ति न केवल भारत रत्न सरदार पटेल को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि यह मूर्ति देश के एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह इस ऐतिहासिक स्मारक से जुड़े हैं, जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तत्कालीन सभी 3243 पंचायतों से मूर्ति के निर्माण के लिए लोहा एकत्र किया था।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने अम्बेदकर चौक चौड़ा मैदान शिमला से रन फॉर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर स्कूल वाद-विवाद व निबन्ध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।
इस मौके पर जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बोलने को उठे तो उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नेहरू थे व जो प्रधान मंत्री नेहरू ने कहा कि सरदार पटेल ने वही काम किया। उन्होेंने पूरे देश को एक झंडे के नीचे ला दिया व यह काम उनके अलावा संभवत: कोई और नहीं कर सकता था। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया और कहा कि वह देश की दिग्ग्ज नेता थीव उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। वह कड़े कदम उठाने वाली नेता थी।उन्होंने कहा कि आज यह एक ऐतिहासिक दिन है जब एक ओर राष्ट्र भारत रत्न सरदार पटेल की 143वीं जयंती मना रहा है, जिन्होंने राष्ट्र के एकीकरण के लिए कार्य किया और दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, जिन्होंने राष्ट्र की अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह टोपियों की सियासत में भरोसा नहीं करते हैं। वह हरी टोपी इसलिए पहनते है क्योंकि यह बुशहैर रियासत की पारंपरिक टोपी हैं । इस बावत जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होेंन टोप्यिों की सियासत को खत्म कर दिया हैं। उन्हें जो टोपी मिलती हें, वह पहन लेते हैं। वह इस तरह की राजनीति नहीं करते हैं।
इस मौके पर मीडिया की ओर से चार्जशीट को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसी राह चलती है तो चले। सरकार के पास तो उनके पांच सालों की चार्जशीट हैं।
उन्होंने कहा कि चार्जशीट में लगाए गए आरोप जांच के बाद सही नहीं पाए गए तो आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानून के हिसाब से जो भी कार्यवाही बनेगी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आ्रगामी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस को कुछ नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि सबको ठीक से चलना चाहिए ।
(7)