शिमला/हमीरपुर। प्रदेश के भारी बारिश के चलते सुजानपुर में एक मकान के गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हुए है।मकान ढहने की ये घटना महेशनगर में हुई है। उधर ,शहर की गलियों में पानी ही पानी हो गया है।
प्रदेश में बारिश लगातार जारी है।प्रदेश की नदियां उफान पर है कई जगहों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग न लोगों को नदी किनारों से दूर रहने की चेतावनी दी है।राजधानी शिमला में सुबह बारिश होने के बाद दोपहर को मौसम कुछ देर के लिए थमा लेकिन दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।
(0)