शिमला। मुगल सम्राट अकबर के नाको चने चबाने वाले राजपूत नायक महाराणा प्रताप का साथ जिस परिवार के पूर्वजों ने दिया था, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की जीवन संगिनी उसी परिवार की लाडली बनने जा रही हैं।
वीरभद्र सिंह की गैरमौजूदगी में दोनों परिवारों ने हाल ही के दिनों मे सगाई की रस्में पूरी की हैं। राजकुमारी सुदर्शना सिंह का संबंध राजस्थान के मेवाड़ की आमेट रियासत से बताया जा रहा हैं ।
विक्रमादित्य सिंह की होने वाली जीवनसंगिनी का नाम सुदर्शना सिंह हैं। इस बावत विक्रमादित्य सिंह ने सुबह तड़के अपने विधानसभा हलके विधानसभा कि वह आपसे सुदर्शना सिंहको परिचित कराते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सगाई की रस्म के दिन की दो तस्वीरें भी फेसबुक पर डाली हैं।
इससे पहले बीती शाम को उनके दोस्त व पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यदुपति सूद ने विक्रमादित्य व सुदर्शना सिंह की तस्वीरें अपनी फेसबुक दीवार पर डालीं थी।
बेटे की सगाई से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्होंने सुदर्शना सिंह को दिल से कबूल कर लिया हैं। इतिफाक से लड़की का घराना ऊंचा हैं। शानदार इतिहास रहा हैं,महाराणा प्रताप के साथी रहें हैं उनके पूर्वज । अच्छी बात हैं। अच्छा परिवार मिल गया हैं।अच्छी लड़की मिल गई हैं।
यह पूछने पर कि यह लव मैरिज हैं या अरेँज मैरिज। हंसते हुए वीरभद्र सिंह बोले आजकल माता पिता की मर्जी से नहीं दूल्हे की मजर्ली से शादी होती हैं। लड़कियां कौन सी पीछे हैं। लड़कियां भी अब बहुत चूजी हो गई हैं।
कहती है कि इसी से शादी करनी हैं वरना नहीं करनी हैं। उन्होंने कहा कि शुभारंभ हो गया हैं , मैं देर नहीं करूंगा। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह व सुदर्शना सिंह की मुलाकात दिल्ली में हुई थी व वहीं से दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। आखर में विक्रमादित्य सिंह ने घर में बताया कि वह शादी करना चाहते हैं।
विक्रमादित्य सिंह की पंसद को वीरभद्र सिंह परिवार ने कबूल कर लिया।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह उनके परिवार से पिछल्ले दिनों दिल्ली में मिले थे। बातचीत हुई और रिश्ता पक्का कर लिया।
वीरभद्र सिंह सगाई की रस्मों में नहीं शरीक हो पाए थे, तब वह कुछ अस्वस्थ थे तो विक्रमादित्य की मां व पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सगाई की रस्में पूरी की। सुदर्शना सिंह ने मुंबई के सोफिया कालेज से समाजशास्त्र में एमए किया हैं व इसके अलावा इंटरियर डेकोरेशन का कोर्स भी किया हैं।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह मुहर्त दिखा रहे हैं व जैसे ही पंडिंतों से हरी झंडी मिलेगी वह ब्याह कर देंगे।वीरभद्र सिंह की संतानों में विक्र मादित्य सिंह की शादी के लिए बचे हैं।
(10)