शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंडी में तैयार किए जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बेहद करीबी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आर एस बाली ने पूरा करने का एलान किया हैं। बाली ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में 12 में से चार ज्योतिर्लिंग बन चुके है व बाकी आठ ज्योतिर्लिंगों को सुक्खू सरकार पूरा करेगी व इसके लिए आज 33 करोड़ 44 लाख रुपए के टेंडर जारी कर दिए हैं।
बाली ने कहा कि इस इस प्रोजेक्ट के 21 करोड़ से ज्यादा की रकम पहले की बची है 11 करोड़ 62 लाख की रकम सुक्खू सरकार और मंजूर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आलीशान होटलों पीटरहाफ पर 11 करोड़ और होटल होलिडे होम पर खर्च करने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपए की रकम मंजूर की हैं। इसके अलावा बाकी पर्यटन निगम की अन्य इकाइयों की मरम्मत व उन्हें आलीशान बनाने के लिए रकम खर्च की जाएगी।
शिवधाम में हुई धांधली पर सनसनीखेज जवाब
आर एस बाली ने राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में पूछे ए सवाल के जवाब में यह सनसनीखेज जवाब दे दिया कि जांच को साझा नहीं किया जा सकता। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सुक्खू सरकार ने कोई नीति या नियम बनाए है जिसके तहत जांच को साझा नहीं किया जा सकता। चूंकि ये जांच जनता के खजाने के दम पर हो रही है और वह खुद इन तमाम चीजों के कस्टोडियन हैं। बाली ने दावा किया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक साझा नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट को एक ठेकेदार को दिया गया था। उसे कई दिक्कतें आइ तो उसने ठेका छोड़ दिया।
बाद में उन्होंने जोड़ा कि ठेकेदार के खिलाफ जांच कराई गई हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है व जब जांच पूरी हो जाएगी तो उसे साझा किया जाएगा।
यादरहे कि जब कांग्रेस पार्टी विपक्ष में थी तो उसने शिवधाम में भारी धांधलियों के इल्जाम लगाए थे। बाली से यही पूछा गया था कि क्या कांग्रेस ने झूठे इल्जाम लगाए थे या अंडरटेबल कोई डील हो गई है और सरकार क्लीन चिट देने पर आ गई हैं। बाली ने इस बावत कुछ नहीं कहा।
(31)



