शिमला । जिला पुलिस ने बीती रात को जिला सिरमौर के एक शख्स से देहा थाने के तहत एक किलोग्राम से ज्यादा चरस बरामद की है।एसपी शिमला गौरव सिंह के मुताबिक पुलिस थाना देहा के तहत में बीती रात को पुलिस की स्पेशल टीम ने नैना कैंची बलग रोड के पास नाकाबंदी की थी।
सिंह ने कहा कि 12 फरवरी शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर ये नाकाबंदी की गई थी।
इसी दौरान वहां एक संदिग्ध व्यक्ति, राजेश कुमार (निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर) को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास मौजूद बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच कर करने पर पाया गया कि ये नशीला पदार्थ चरस है।इसका वजन किया गया तो ये एक किलोग्राम 115 ग्राम पायी गई।
रात कोआरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने एनडीपीएस (ND&PS) अधिनियम की धारा 20 के तह मामले मामला दर्ज कर इसकी गहन जांच की जा रही है।
इसके अलावा पुलिस इस अवैध व्यापार के सभी संभावित संपर्कों (Forward and Backward Linkages) का बारीकी से पता लगा रही है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके
(4)




