शिमला। सुक्खू सरकार के सत्ता में आने से अब तक हाशिए पर रहे शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया को आज विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया हैं। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने इस बावत आज अधिसूचना जारी कर दी।
सुक्खू सरकार को गिराने के मुहिम के बाद सुक्खू सरकार एक के बाद एक करके नियुक्तियां करने पर आ गई हैं। इसी कड़ी में पठानिया को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया हैं।
(4)




