शिमला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आठ नवंबर की शाम को नोटबंदी का एलान करने के बाद भाजपा की हिमाचल इकाई ने भी शिमला के टूटीकंडी व बिलासपुर में करोड़ों की जमीन खरीदी हैं। टूटी कंडी में अढाई करोड़ व करीब करीब इतने ही की जमीन बिलासपुर में खरीदी गई हैं।
ये खुलासा किसी और ने नहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी मुख्यालय में कांगड़ा में राहुल गांधी की रैली के लिए बुलाई कार्यकारिणी की बैठक में कर सनसनी फैला दी। यही नहीं उन्होंंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस खरीद की जांच भी की हैं।
उन्होंने कहा कि पुरे देश में भाजपा के नेताओं ने नोटबन्दी की आड़ में करोड़ों की जमीने खरीदी हैं ,ए वहीं शिमला और बिलासपुर में भी भाजपा ने पार्टी कार्यालयों के लिए करोड़ों की जमीनेंं खरीदी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है नोटबंदी का फैसला लेकर गरीब जनता को दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया हैं जबकि भाजपा नोटबंदी की आड़ में पूरेे देश में जमीनें खरीद रही हैं। शिमला व बिलासपुर में भी भाजपा ने जमीनें खरीदी।
इस मौके पर मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक मंनघड़त आरोप लगा सकते हैं और झूठी अफवाहें फैला कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ ज्वाब दें। पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने एकता का पाठ भी पढ़ाया।
(2)






